Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: महिला सम्मान के मुद्दे पर भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, कांग्रेस के खिलाफ जताया विरोध

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Vijay Kumar (UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 12/10/2026 05:28:25 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Vijay Kumar (UP) ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 12/10/2026 05:28:25 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश:  बलरामपुर में महिलाओं के सम्मान के लिए भाजपा महिला मोर्चा ने विशाल विरोध प्रदर्शन कर कांग्रेस के खिलाफ कड़ा आक्रोश जताया।आज बलरामपुर के अंबेडकर चौराहे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा जंतर-मं

विस्तार

उत्तर प्रदेश:  बलरामपुर में महिलाओं के सम्मान के लिए भाजपा महिला मोर्चा ने विशाल विरोध प्रदर्शन कर कांग्रेस के खिलाफ कड़ा आक्रोश जताया।आज बलरामपुर के अंबेडकर चौराहे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा जंतर-मंतर पर महिला पुलिसकर्मियों के साथ कथित दुर्व्यवहार तथा मणिपुर से कांग्रेस सांसद डॉ. आंगोमचा बिमोल अकोइजम पर महिला विद्यार्थियों के साथ यौन दुर्व्यवहार के आरोपों के विरोध में विशाल प्रदर्शन कर कांग्रेस के महिला-विरोधी रवैये के प्रति कड़ा आक्रोश व्यक्त किया गया। महिलाओं ने कहा  सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की बात करने वाली कांग्रेस को अपने आचरण और विचारधारा पर आत्ममंथन करना चाहिए। महिलाओं के सम्मान से कोई समझौता नहीं हो सकता। महिला सुरक्षा से जुड़े किसी भी आरोप की निष्पक्ष जाँच होनी चाहिए और दोष सिद्ध होने पर कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए।"

कांग्रेस यह समझ ले कि देश की जागरूक, स्वाभिमानी और संगठित मातृशक्ति अपने सम्मान के लिए सदैव आवाज उठाती रहेगी। महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए भाजपा महिला मोर्चा पूरी प्रतिबद्धता के साथ संघर्ष करता रहेगा।"
नारा - नारी शक्ति का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान इस अवसर पर उपस्थित रहीं -नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता गुप्ता जी,जिला उपाध्यक्ष श्रीमती आद्या सिंह जी, जिला उपाध्यक्ष सुश्री वंदना पासवान जी, महिला मोर्चा जिला महामंत्री श्रीमती साधना पांडेय जी, महिला मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीमती मंजू तिवारी जी,अवध क्षेत्र कार्यसमिति सदस्य श्रीमती झूमा सिंह जी-, जिला मंत्री श्रीमती सरोज तिवारी जी सहित पार्टी की सम्मानित मातृशक्ति।