Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: बीकेयू अम्बावता ने गरीबों के लिए PMAY/CM आवास की मांग को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Narender (UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 08/12/2025 03:47:26 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Narender (UP) ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 08/12/2025 03:47:26 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश:  भारतीय किसान यूनियन अम्बावता के प्रतिनिधिमंडल ने आज जिला प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जिले में झुग्गी-झोपड़ियों में रह रहे गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना व मुख्यमंत्री आवास योजना के

विस्तार

उत्तर प्रदेश:  भारतीय किसान यूनियन अम्बावता के प्रतिनिधिमंडल ने आज जिला प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जिले में झुग्गी-झोपड़ियों में रह रहे गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना व मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत शीघ्र आवास उपलब्ध कराने की मांग उठाई। संगठन ने कहा कि जिले में बड़ी संख्या में ऐसा वर्ग निवास कर रहा है, जो वर्षों से असुरक्षित हालात में जीवन यापन करने को मजबूर है। बारिश, ठंड, गर्मी और बीमारियों का सबसे अधिक बोझ इन्हीं परिवारों पर पड़ता है। ऐसे में उन्हें सुरक्षित और स्थायी आवास उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।

ज्ञापन में रखी गई मुख्य माँगें  पात्र परिवारों का अविलंब सर्वे कराया जाए
 पात्र लाभार्थियों को सरकारी आवास उपलब्ध कराने की प्रक्रिया तत्काल शुरू की जाए
 अस्थायी रूप से रह रहे परिवारों को विस्थापन की बजाय सुरक्षित आवास दिलाने की पहल की जा  जिन परिवारों के दस्तावेज़ अधूरे हैं, उन्हें सरल प्रक्रिया के तहत पूरा कराने में प्रशासन सहयोग करे जिला प्रभारी कपिल खारी (खैरपुर गुर्जर) ने कहा कि प्रशासन की संवेदनशीलता और तत्परता से इन परिवारों को सम्मानजनक जीवन मिल सकता है। प्रतिनिधिमंडल में मौजूद पदाधिकारी —

महानगर अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ गीता नागर नवेडा महिला नगर अध्यक्ष जन्नत महानगर अध्यक्ष अनिल गुर्जर युवा जिला अध्यक्ष रोबिन खारी (दनकौर) यादव जी सहित पूरी टीम उपस्थित रही कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए —
“जय जवान, जय किसान”

Related News

उत्तर प्रदेश: महिला सम्मान के मुद्दे पर भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, कांग्रेस के खिलाफ जताया विरोध

झारखंड: बारिश से दो आदिवासी परिवारों के खपरैल मकान गिरे, सरकारी सहायता नहीं मिलने का लगा आरोप

उत्तर प्रदेश: सेक्टर P-3 में सेवा की मिसाल, वॉटर कूलर-प्यूरीफायर का उद्घाटन और दिव्यांग को मिली ट्राइसाइकिल

मध्य प्रदेश: सेवा संकल्प अभियान के तहत जरूरतमंद छात्राओं को स्वेटर एवं शैक्षणिक सामग्री की गई वितरित

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में मनाई गई डॉ. राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि, सपा नेताओं ने सामाजिक न्याय और समानता का लिया संकल्प

गुजरात: दगुनिया गांव में बछड़े की हर्निया सर्जरी कर पशुचिकित्सकों ने बचाई जान


Featured News