Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: मसवासी में मौर्य महासभा की बैठक, 26 मार्च को सम्राट अशोक जयंती धूमधाम से मनाने का फैसला

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: sanavvr , Date: 03/03/2026 10:17:09 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: sanavvr ,
  • Date:
  • 03/03/2026 10:17:09 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर के कस्बा देवबंद में रमजान/होली के त्योहारों को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में नजर आया।  सहारनपुर के उप महानिरीक्षक अभिषेक सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह   व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने देवबंद में व अ

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर के कस्बा देवबंद में रमजान/होली के त्योहारों को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में नजर आया।  सहारनपुर के उप महानिरीक्षक अभिषेक सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह   व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने देवबंद में व अन्य जगहों पर पेदल मार्च किया।    देवबंद के सैनी सराय से लेकर खानकाह, रशीदिया मस्जिद, दारुल उलूम, जामा मस्जिद,में बाजार और रेलवे रोड तक व्यवस्थाओ का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने यातायात व्यवस्था सुधारने,व दुकानों के बाहर अतिक्रमण हटाने, चोराहों पर सीसीटीवी कैमरे बढ़ाने और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी के निर्देश दिए। स्थानीय लोगों ने भी अपनी समस्याएं रखी,जिन पर मोके पर ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। पुलिस प्रशासन का कहना है कि त्योहारों को शान्ति पूर्ण माहौल में संपन्न कराना उनकी प्राथमिकता है।  सहारनपुर के वरिष्ठ अधिकारीयों ने बताया कि अगर कोई व्यक्ति किसी भी तरह से शान्ति व्यवस्था का उलंघन करने कि कोशिश करेगा तो पुलिस प्रशासन यह बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगा उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी।