Contact for Advertisement 9650503773


हरियाणा: होली की हार्दिक शुभकामनाएँ : रमेश शाक्य

- Photo by : SOCIAL MEDIA

हरियाणा  Published by: Ramesh R , Date: 03/03/2026 10:42:59 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Ramesh R ,
  • Date:
  • 03/03/2026 10:42:59 am
Share:

संक्षेप

हरियाणा:  रंगों के पावन एवं उल्लासमय पर्व होली के अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ। होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि प्रेम, भाईचारे, आपसी सद्भाव और सामाजिक समरसता का सशक्त प्रतीक है। यह पर्व हमें आपसी म

विस्तार

हरियाणा:  रंगों के पावन एवं उल्लासमय पर्व होली के अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ। होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि प्रेम, भाईचारे, आपसी सद्भाव और सामाजिक समरसता का सशक्त प्रतीक है। यह पर्व हमें आपसी मतभेदों को भुलाकर एक-दूसरे के प्रति सम्मान, सहयोग और एकता की भावना को सुदृढ़ करने की प्रेरणा देता है।

 मैं आप सभी से विनम्र अपील करता हूँ कि इस त्योहार को हर्षोल्लास के साथ-साथ संयम, जिम्मेदारी और अनुशासन के साथ मनाएं। नशे से दूर रहें, तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। कृपया दूसरों की भावनाओं का सम्मान करते हुए शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखें। जनहित ट्रस्ट व सर्वत्र शिक्षा समिति आपकी सेवा,सहयोग,भाईचारा के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।  आइए, हम सभी मिलकर इस होली को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और सुखद बनाएं।