-
☰
उत्तर प्रदेश: कानपुर के कल्याणपुर में कार-बाइक टक्कर के बाद बवाल, दो गिरफ्तार
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बंबा रोड पर रविवार देर रात कार और बाइक की टक्कर के बाद हुए विवाद में दोनों पक्षों से तहरीर मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। देर रात एसीपी
विस्तार
उत्तर प्रदेश: कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बंबा रोड पर रविवार देर रात कार और बाइक की टक्कर के बाद हुए विवाद में दोनों पक्षों से तहरीर मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। देर रात एसीपी कल्याणपुर और डीसीपी मौके पर पहुंचे और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। बाद में फरार कार चालक को पुलिस ने पुराने शिवली रोड स्थित एक रिश्तेदार के घर से हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार, मूल रूप से औरैया के याकूबपुर निवासी सुशील कुमार वर्तमान में कल्याणपुर कला में परिवार के साथ रहते हैं। उनकी पत्नी प्रतिभा शिवली रोड स्थित ‘जय मां वैष्णो ज्वेलर्स’ नाम से दुकान संचालित करती हैं। रविवार देर शाम सुशील कुमार, कल्याणपुर निवासी धीरज त्रिपाठी की कार से होली मनाने के लिए घर लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बंबा रोड पर कार की टक्कर से कल्याणपुर निवासी बाइक सवार बबलू शर्मा घायल हो गए। टक्कर के बाद बाइक कार के नीचे फंस गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने कार में तोड़फोड़ कर दी और चालक धीरेंद्र त्रिपाठी के साथ मारपीट की। बीच-बचाव में आए सुशील कुमार को भी धक्का-मुक्की का सामना करना पड़ा। घायल चालक को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से परिजन उन्हें घर ले गए। बाइक सवार बबलू शर्मा का भी उपचार कराया गया है। घटना में कार चालक को भी चोटें आई हैं। इसी दौरान किसी ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने जब वायरल वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार में तोड़फोड़ करने वालों की पहचान कराई तो दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम ऋषभ यादव और विनीत राजपूत, निवासी कल्याणपुर हैं।
डीसीपी वेस्ट एम.एस. कासिम आबिदी ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर प्राप्त हुई है। दुर्घटना, मारपीट और तोड़फोड़ के संबंध में विधिक कार्रवाई की जा रही है। वायरल वीडियो और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर दोषियों की पहचान की जाएगी। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार और बाइक को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
डीसीपी वेस्ट एम.एस. कासिम आबिदी ने बताया कि कार चालक धीरज तिवारी टिकरा के पास एक बाइक में टक्कर मारकर भाग रहा था। भागते हुए वह कल्याणपुर पहुंचा, जहां सामने से आ रही दूसरी बाइक को भी टक्कर मार दी। इसके बाद गुस्साए लोगों ने कार पर पथराव करते हुए चालक की पिटाई कर दी।
उत्तर प्रदेश: बरेली में होली पर भारी वाहनों की नो-एंट्री
उत्तर प्रदेश: होली और रमज़ान पर शांति-सौहार्द की अपील
उत्तर प्रदेश: 50 वर्षीय व्यक्ति नकली तमंचा लेकर पहुंचा प्रेमिका के मायके, पुलिस ने दबोचा
उत्तर प्रदेश: मीरगंज में वृद्ध पर लाठी-डंडों से हमला, तीन पर मुकदमा दर्ज
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर गैर इरादतन हत्या में दो आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: शकरपुर गांव में होली पूजन को लेकर दो पक्षों में विवाद, पुलिस ने एक को हिरासत में लिया