Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश:  मीरगंज में वृद्ध पर लाठी-डंडों से हमला, तीन पर मुकदमा दर्ज

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Raju(UP) , Date: 03/03/2026 02:12:07 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Raju(UP) ,
  • Date:
  • 03/03/2026 02:12:07 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश:  मीरगंज थाना क्षेत्र के रम्पुरा किसान गांव में बीती रात एक वृद्ध व्यक्ति पर लाठी-डंडों से हमला किया गया। मामूली विवाद के बाद हुए इस हमले में वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया पीड़ित वेदराम पुत्र दुर्गा प्रसाद ने पुलिस को दी तहरीर

विस्तार

उत्तर प्रदेश:  मीरगंज थाना क्षेत्र के रम्पुरा किसान गांव में बीती रात एक वृद्ध व्यक्ति पर लाठी-डंडों से हमला किया गया। मामूली विवाद के बाद हुए इस हमले में वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया पीड़ित वेदराम पुत्र दुर्गा प्रसाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गाँव के ही सूरज पुत्र नारायण दास, वीरेन्द्र पुत्र मगन बिहारी और मगन बिहारी पुत्र नन्नूकी प्रसाद ने उनके घर पर हमला किया तहरीर के अनुसार, आरोपियों ने वेदराम और उनके परिजनों को बेरहमी से पीटा।

 आरोप है कि वीरेन्द्र ने वेदराम के सिर पर हैंडपंप का हैंडल दे मारा, जिससे उनका सिर फट गया और वे लहूलुहान हो गए। वेदराम को अंदरूनी और बाहरी दोनों तरह की गंभीर चोटें आई हैं पीड़ित ने अपनी शिकायत में यह भी बताया कि उन्हें और उनके परिवार को आरोपियों से जान का खतरा है। मीरगंज थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली है इंस्पेक्टर मीरगंज संजय तोमर ने जानकारी दी कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।