-
☰
बिहार: खपुरा गांव में शाही परिवार द्वारा पारंपरिक होली मिलन समारोह, अतिथियों का अंगवस्त्र से सम्मान
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
बिहार: पकरीबरावां प्रखण्ड के खपुरा गांव में होली मिलन समारोह आयोजित की गई। डुमरावां ग्राम पंचायत के दिवंगत मुखिया यदुनंदन शर्मा के पुत्र डुमरावां पंचायत का भावी मुखिया उम्मीदवार राजेश कुमार सह शाही परिवार के ओर से हर साल की तरह होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
विस्तार
बिहार: पकरीबरावां प्रखण्ड के खपुरा गांव में होली मिलन समारोह आयोजित की गई। डुमरावां ग्राम पंचायत के दिवंगत मुखिया यदुनंदन शर्मा के पुत्र डुमरावां पंचायत का भावी मुखिया उम्मीदवार राजेश कुमार सह शाही परिवार के ओर से हर साल की तरह होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। विश्व मानवाधिकार सुरक्षा आयोग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. अरविंद कुमार शाही, मुकेश कुमार एवं विनय कुमार उर्फ पिंटू सिंह ने होली मिलन समारोह में शामिल हुए लोगों का स्वागत किया। इस दौरान उपस्थित गणमान्य लोगों को अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। सभी को अबीर-गुलाल लगाकर स्वागत किया गया। दिवंगत मुखिया के पुत्रों ने बताया कि उनके पिता प्रतिवर्ष होली मिलन समारोह का आयोजन कराते थे। उन्हीं के पदचिन्हों पर चलकर उनके पुत्र हरेक वर्ष अपने गांव में होली मिलन समारोह आयोजित कराते आ रहें हैं। भर फागुन महीना रंग ले पिया, भर फागुन महीना। ढोलक हरमुनिया के संग ले पिया भर फागुन महीना रंग ले। आज बिरज में होली रे रसिया, लड़का है गोपाल, कूद पड़े यमुना में। होली के पारंपरिक गीतों पर लोग थिरकते नजर आए। लोगों के लिए पकौड़ी, शरबत आदि का प्रबंध किया गया था। समाजसेवी राजेश कुमार ने कहा कि होली मिलन से हमारी संस्कृति प्रागाढ़ होती है। इससे आपसी एकता मजबूत होती है और आपसी भाईचारे को बढ़ावा मिलता है। मानवाधिकार सुरक्षा आयोग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समाजसेवी अरविंद कुमार शाही होली मिलन समारोह में उपस्थित लोगों को सम्मानित करते हुए क्षेत्र एवं पंचायत के आम जनता से होली पर्व को आपसी भाईचारा प्रेम एवं पौराणिक रीति रिवाज के साथ शांतिपूर्ण तरीके से मनाने का अपील करते हुए कहा कि समाज में आपसी देश को मिटाते हुए नशाखोरी से दूर रहकर सौभाग्यपूर्ण वातावरण में हर वर्ग एवं समुदाय के साथ कुशल व्यवहार के साथ होली का पवन पर्व मनाया जाना चाहिए पुरानी छोटी-मोटी आपसी विवाद को भूलाकर सह्रदय आपस में प्रेम के साथ मिल जुल कर होली के रंगों से रंग विभोर होकर होली महापर्व मानने का जरूरत है जिससे समाज में अपनापन का संदेश मिलता है।।इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि ग्रामीण पंकज कुमार रविकांत पूनम महाविद्यालय के डायरेक्टर डॉ. रविकांत उर्फ अजय सिंह, दिलीप कुमार रंजन,बीरेंद्र शर्मा सुमन प्रसाद सिंह, नवीन कुमार, संजय यादव विनय कुमार पिंटू रमाकांत कान्तु सहित अन्य उपस्थित थे।
उत्तर प्रदेश: बिना परमिट देशी शराब बेचते दो अभियुक्त गिरफ्तार, 765 टेट्रा पैक व नगदी बरामद
राजस्थान: नेशनल हाईवे-52 पर भीषण सड़क हादसा, स्विफ्ट चालक की मौत, चार घायल
उत्तर प्रदेश: झोलाछाप डॉक्टर के गलत ऑपरेशन से युवक की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे सवाल
उत्तर प्रदेश: शुरू हुई भगवान नरसिंह की शोभायात्रा, पूजन-आरती के बाद ध्वज लेकर हुआ आरंभ
मध्य प्रदेश: होली पर सामाजिक एकता और प्रेम का दिया गया संदेश