-
☰
उत्तर प्रदेश: शुरू हुई भगवान नरसिंह की शोभायात्रा, पूजन-आरती के बाद ध्वज लेकर हुआ आरंभ
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: फतेहगंज पश्चिमी कस्बे में बुधवार को भगवान नरसिंह की शोभायात्रा निकाली गई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: फतेहगंज पश्चिमी कस्बे में बुधवार को भगवान नरसिंह की शोभायात्रा निकाली गई। पूजन और आरती के बाद ध्वज लेकर यात्रा का शुभारंभ हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ढोल-नगाड़ों और शंख ध्वनि के साथ रथयात्रा आगे बढ़ी, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु 'जय नरसिंह देव' के जयकारे लगाते हुए यात्रा के साथ चल रहे थे। इस दौरान आस्था और सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिली। शोभायात्रा मोहल्ला ठाकुरद्वारा के प्राचीन मंदिर से शुरू हुई। यह साहूकारा, मुख्य बाजार, लोधी नगर चौराहा और अंसारी मोहल्ला से होते हुए वापस ठाकुरद्वारा मंदिर पर आकर संपन्न हुई। यात्रा के मार्ग में जगह-जगह मोर्चाबंदी की गई थी। मंदिर कमेटी अध्यक्ष नीरज गोयल और मंत्री राज कपूर गुप्ता के नेतृत्व में यह यात्रा निकाली गई। इसमें कस्बा के सम्मानित लोगों के साथ समाजसेवी शंकर गुप्ता, नवीन गुप्ता और मनोज गुप्ता सहित कई अन्य लोग शामिल हुए। थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह ने बताया कि क्षेत्र में होलिका दहन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि पूरे थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सजग है।
बिहार: बिहार में सत्ता का अपहरण नीतीश कुमार की राजनीति पर मुस्तक़ीम सिद्दीकी का लेख
उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद में निकली भव्य होली शोभायात्रा, प्रशासनिक अधिकारियों ने किया शुभारंभ
उत्तर प्रदेश: बरेली में पुलिस की रंगारंग होली, IPS अंशिका वर्मा के ‘लंदन ठुमका’ डांस ने लूटी महफिल
मध्य प्रदेश: कायस्थ महासभा ने शोकाकुल परिवारों के घर पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
मध्य प्रदेश: देवास में मिशन महाराजा बलि सेना की सभा, राहुल नवरंग ने उठाई होलिका दहन बंद करने की मांग
दिल्ली: युवा भाई संगठन ने निभाई सामाजिक जिम्मेदारी, गरीब कन्या का कराया विवाह