Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: इटावा पुलिस ने अवैध ईंट परिवहन के 8 डंपर और 2 ट्रैक्टर किए सीज

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Kamal Das , Date: 04/04/2026 05:19:15 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Kamal Das ,
  • Date:
  • 04/04/2026 05:19:15 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 04.04.2026 की रात्रि में थाना बढ़पुरा पुलिस द्वारा चंबल ब्रिज पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही थी।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 04.04.2026 की रात्रि में थाना बढ़पुरा पुलिस द्वारा चंबल ब्रिज पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान आने-जाने वाले वाहनों को क्रमवार रोककर उनकी गहन तलाशी एवं आवश्यक अभिलेखों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान 08 डंपर एवं 02 ट्रैक्टर भट्टे की ईंटों का परिवहन करते हुए संदिग्ध अवस्था में पाए गए। उक्त वाहनों को रोककर जब उनके प्रपत्रों की जांच की गई तो संबंधित चालकों द्वारा वैध जीएसटी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके तथा परिवहन में अनियमितता/अवैधता पाई गई। उक्त स्थिति को गंभीरता से लेते हुए सभी वाहनों को मौके पर ही रोककर कब्जे में लिया गया तथा प्रकरण की सूचना तत्काल संबंधित जीएसटी अधिकारी एवं पीटीओ को दी गई।  संयुक्त जांच के उपरांत 08 डंपर एवं 02 ट्रैक्टरों द्वारा बिना वैध जीएसटी प्रपत्रों के भट्टे की ईंटों का अवैध परिवहन किया जाना प्रमाणित पाए जाने पर सभी वाहनों की नियमानुसार सीज की कार्यवाही की गयी। जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।