Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: सहारनपुर पुलिस ने अवैध खनन पर की कार्रवाई, 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज
 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Kamal Das , Date: 04/04/2026 05:24:31 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Kamal Das ,
  • Date:
  • 04/04/2026 05:24:31 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर जिले के सरसावा क्षेत्र में पुलिस और राजस्व टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध खनन और परिवहन पर कड़ी कार्रवाई की।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर जिले के सरसावा क्षेत्र में पुलिस और राजस्व टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध खनन और परिवहन पर कड़ी कार्रवाई की। अभियान के दौरान बिना वैध कागजात के चल रही 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर दिया गया। इस दौरान सरसावा क्षेत्र में नकुड़ के सीओ द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया गया। अधिकारियों ने अवैध खनन और परिवहन में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई तेज कर दी है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और बिना अनुमति परिवहन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्ती जारी रहेगी।