Contact for Advertisement 9650503773


बिहार: फतेहपुर गांव में जर्जर बिजली व्यवस्था से किसान परेशान, हादसे का खतरा

- Photo by : social media

बिहार  Published by: Sanjay Kumar Verma , Date: 04/04/2026 05:57:04 pm Share:
  • बिहार
  • Published by: Sanjay Kumar Verma ,
  • Date:
  • 04/04/2026 05:57:04 pm
Share:

संक्षेप

बिहार:  राजन पंचायत के अंतर्गत फतेहपुर गांव में बिजली व्यवस्था की खराब स्थिति को लेकर किसानों में काफी नाराजगी देखी जा रही है। गांव में जगह-जगह बिजली के तार जर्जर हो चुके हैं और कई पोल भी झुके या क्षतिग्रस्त अवस्था

विस्तार

बिहार:  राजन पंचायत के अंतर्गत फतेहपुर गांव में बिजली व्यवस्था की खराब स्थिति को लेकर किसानों में काफी नाराजगी देखी जा रही है। गांव में जगह-जगह बिजली के तार जर्जर हो चुके हैं और कई पोल भी झुके या क्षतिग्रस्त अवस्था में हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। किसानों का कहना है कि खेतों में सिंचाई के लिए बिजली पर निर्भरता बढ़ी है, लेकिन तारों की 

खराब हालत के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। कई बार स्थानीय अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। किसानों ने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द बिजली तार और पोल को दुरुस्त कराने की मांग की है, ताकि सुरक्षित और सुचारू विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।