Contact for Advertisement 9650503773


हरियाणा: फरीदाबाद को मिली विकास की बड़ी सौगात, सीएम नायब सिंह सैनी की अहम घोषणाएं

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: nikhil sharma , Date: 04/04/2026 06:14:12 pm Share:
  • हरियाणा
  • Published by: nikhil sharma ,
  • Date:
  • 04/04/2026 06:14:12 pm
Share:

संक्षेप

हरियाणा: विकसित फरीदाबाद रैली के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शहर के समग्र विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। इन घोषणाओं से ग्रेटर फरीदाबाद सहित पूरे जिले के बुनियादी ढांचे और नागरिक सुविधाओं को नई दि

विस्तार

हरियाणा: विकसित फरीदाबाद रैली के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शहर के समग्र विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। इन घोषणाओं से ग्रेटर फरीदाबाद सहित पूरे जिले के बुनियादी ढांचे और नागरिक सुविधाओं को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।मुख्यमंत्री ने बताया कि ग्रेटर फरीदाबाद में दिव्य नगर योजना के अंतर्गत एक आधुनिक नेचर पार्क का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय के लिए भूमि उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए सेक्टर-8 में PPP मॉडल के तहत मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल स्थापित किया जाएगा। वहीं, सेक्टर-12 स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम के स्विमिंग पूल को अपग्रेड कर पुनः संचालित करने की भी घोषणा की गई है।

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कदम उठाते हुए फरीदाबाद के 50 कम्युनिटी सेंटर और 300 सार्वजनिक पार्कों में पहले चरण में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए जाएंगे। साथ ही HSIIDC द्वारा IMT सेक्टर-66 को वाणिज्यिक हब के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों को गति देने के लिए अतिरिक्त 5 करोड़ रुपये की राशि देने की घोषणा भी की। इन घोषणाओं के बाद स्थानीय लोगों में विकास को लेकर उत्साह देखा जा रहा है और उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले समय में फरीदाबाद एक और आधुनिक शहर के रूप में उभरेगा।