Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: बरेली में ट्रैफिक सुधार की बड़ी पहल, एसपी अकमलखान ने तय किए 6 रूट

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Chhatra Pal , Date: 04/04/2026 06:12:36 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Chhatra Pal ,
  • Date:
  • 04/04/2026 06:12:36 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: शहर में यातायात व्यवस्था को और अधिक सुव्यवस्थित और सुचारू बनाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस ने एक नई कार्ययोजना तैयार की है। एसपी यातायात अकमल खान के निर्देशन में तैयार की गई इस योजना के तहत पूरे बरेली शहर को छह प्रमुख रूटों में विभाजित किया गया है। इस पहल का उद्देश्य शहर के प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक संचालन को बेहतर बनाना और आम नागरिकों को राहत प्रदान करना है। आधुनिक यातायात व्यवस्था

विस्तार

उत्तर प्रदेश: शहर में यातायात व्यवस्था को और अधिक सुव्यवस्थित और सुचारू बनाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस ने एक नई कार्ययोजना तैयार की है। एसपी यातायात अकमल खान के निर्देशन में तैयार की गई इस योजना के तहत पूरे बरेली शहर को छह प्रमुख रूटों में विभाजित किया गया है। इस पहल का उद्देश्य शहर के प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक संचालन को बेहतर बनाना और आम नागरिकों को राहत प्रदान करना है। आधुनिक यातायात व्यवस्था के पहलकर्ता एसपी अकमल खान एसपी यातायात अकमल खान लगातार शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आधुनिक और प्रभावी रणनीतियों पर काम कर रहे हैं। उनकी अगुवाई में यातायात पुलिस टीम ने शहर के व्यस्त और संवेदनशील मार्गों का गहन अध्ययन कर यह नई रूट व्यवस्था तैयार की है। इस योजना में ट्रैफिक दबाव, बाजार क्षेत्र, शैक्षणिक संस्थान और प्रमुख चौराहों को ध्यान में रखा गया है, जिससे ट्रैफिक का बेहतर प्रबंधन संभव हो सके।


योजना के तहत प्रत्येक रूट पर सेक्टर प्रभारी और जोन इंचार्ज की तैनाती की जाएगी, जो अपने-अपने क्षेत्र में यातायात व्यवस्था की निगरानी करेंगे। साथ ही मोबाइल पेट्रोलिंग और सीसीटीवी के माध्यम से भी ट्रैफिक की स्थिति पर नजर रखी जाएगी, ताकि किसी भी समस्या का त्वरित समाधान किया जा सके। नवेल्टी चौराहे से चौकी चौराहा, पटेल चौक, दामोदर स्वरूप पार्क, कचहरी होते हुए जंक्शन रेलवे स्टेशन तक। नवेल्टी चौराहे से रोडवेज, सिकलापुर, बरेली कॉलेज, श्यामगंज होते हुए श्यामगंज फ्लाईओवर पर चढ़कर ईदगाह/जय चौराहे तक। इस मार्ग पर विशेष सतर्कता बरती जाएगी। महादेव सेतु से उतरते ही कोहड़ापीर, सूद धर्मकांटा होते हुए डीडीपुरम बैरियर नंबर 2 पुलिस चौकी तक।
महादेव सेतु से गुलाबराय होते हुए इज्जतनगर तक।


ईसाइयों की पुलिया से सैटेलाइट, बिसलपुर चौराहा, यूनिवर्सिटी, डोहरा चौराहा होते हुए बैरिया 2 नंबर चौकी तक। मालियों की पुलिया से खुर्रम गौटिया, गांधी उद्यान, चौपुला, किला क्षेत्र होते हुए मिनी बाईपास तक। एसपी यातायात अकमल खान ने बताया कि इस नई व्यवस्था से शहर में ट्रैफिक संचालन अधिक व्यवस्थित होगा और प्रमुख मार्गों पर दबाव कम किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि आवश्यकता के अनुसार विभिन्न रूटों पर डायवर्जन, वन-वे सिस्टम और नो-एंट्री जैसी व्यवस्थाएं भी लागू की जाएंगी।
जल्द ही उच्च अधिकारियों के निर्देशन में इस योजना को सुचारू रूप से लागू किया जाएगा।
उन्होंने आम जनता से अपील की कि यातायात नियमों का पालन करें, अनावश्यक रूप से सड़क पर वाहन खड़ा न करें और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, ताकि शहर में बेहतर यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।