Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: भवानी सिंह तोमर ने कुश्ती में जिला केसरी बनाकर किया क्षेत्र का नाम रोशन

- Photo by : social media

मध्य प्रदे  Published by: Ajay Singh Tomar , Date: 04/04/2026 05:21:51 pm Share:
  • मध्य प्रदे
  • Published by: Ajay Singh Tomar ,
  • Date:
  • 04/04/2026 05:21:51 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: पोरसा क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण उस समय सामने आया जब ग्राम सिंहपुरा निवासी प्रतिभाशाली पहलवान भवानी सिंह तोमर ने कुश्ती में “जिला केसरी” का खिताब जीतकर पोरसा का नाम रोशन किया।

विस्तार

मध्य प्रदेश: पोरसा क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण उस समय सामने आया जब ग्राम सिंहपुरा निवासी प्रतिभाशाली पहलवान भवानी सिंह तोमर ने कुश्ती में “जिला केसरी” का खिताब जीतकर पोरसा का नाम रोशन किया। उनकी इस शानदार उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में पोरसा स्थित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर एवं पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष विष्णु सिंह तोमर ने संयुक्त रूप से भवानी सिंह तोमर का साल और श्रीफल भेंट कर भव्य सम्मान किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि भवानी सिंह की यह जीत न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे पोरसा क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उनकी मेहनत, लगन और संघर्ष ने यह साबित कर दिया कि ग्रामीण क्षेत्र के युवा भी बड़े मुकाम हासिल कर सकते हैं।

समारोह में उपस्थित लोगों ने भवानी सिंह को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उम्मीद जताई कि वे आगे भी इसी तरह क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन करते रहेंगे। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने इस उपलब्धि को ऐतिहासिक बताते हुए युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बताया। कुल मिलाकर, भवानी सिंह तोमर की इस सफलता ने पोरसा को गर्वित कर दिया है और आने वाले समय में उनसे और बड़ी उपलब्धियों की उम्मीद की जा रही है।