-
☰
राजस्थान: कोटपूतली में सफाई व्यवस्था चरमराई, सड़कों पर बह रहा गंदा पानी
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
राजस्थान: शहर में सफाई व्यवस्था की स्थिति दिन-प्रतिदिन बदतर होती जा रही है। नगर परिषद की लापरवाही के चलते मुख्य सड़कों पर नालियों का गंदा पानी भरा रहने से आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विस्तार
राजस्थान: शहर में सफाई व्यवस्था की स्थिति दिन-प्रतिदिन बदतर होती जा रही है। नगर परिषद की लापरवाही के चलते मुख्य सड़कों पर नालियों का गंदा पानी भरा रहने से आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को मजबूरन गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी खतरे भी बढ़ गए हैं। भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार बंसल ने नाराजगी जताते हुए बताया कि श्री राम भवन एवं शहर के सबसे बड़े सरकारी विद्यालय सरदार सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास स्थित नालों में भारी गंदगी जमा है। जगह-जगह से टूटी हुई नालियों के कारण गंदे नालों का पानी लगातार सड़कों पर बह रहा है। इससे छात्रों,अभिभावकों और राहगीरों को काफी असुविधा हो रही है। सामाजिक कार्यकर्ता प्रफुल रमण (मोदी) ने जानकारी देते हुए बताया कि कोटपूतली नगर परिषद द्वारा सफाई व्यवस्था के लिए प्रतिवर्ष करोड़ों रुपए का टेंडर जारी किया जाता है। इसके बावजूद धरातल पर सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई नजर आ रही है। नगर परिषद द्वारा नालों की सफाई के टेंडर अलग से किए जा चुके हैं, बावजूद इसके वार्डों में सफाई नहीं हो रही है। कोटपूतली नगर परिषद के पूर्व पार्षद प्रतिनिधि अनिल शरण बंसल ने बताया कि वार्ड नंबर 19 एवं नगर पालिका पार्क के पीछे नालियों में बदबूदार गंदा पानी भरा हुआ है जरा सी बारिश आते ही नालियों का गंदा बदबूदार पानी सड़कों पर आ जाता है। कोटपूतली के नगर परिषद के वार्ड न. 18 के पूर्व पार्षद एवं नेता प्रतिपक्ष प्रमोद सैनी गुरुजी का आरोप है कि सफाई ठेकेदार के पास टेंडर के अनुसार आवश्यक संसाधन भी उपलब्ध नहीं हैं। इसके बावजूद बालाजी केयरटेकर हरियाणा की कंपनी को पिछले पांच वर्षों से लगातार टेंडर दिया जा रहा है। वार्ड नंबर 18 के निवासी अरविंद वर्मा ने भी नाराजगी जताते हुए पिछले दिनों नगर परिषद के आयुक्त को व्यक्तिगत मिलकर शिकायत दर्ज करवाई थी। इसी के साथ भाजपा के नगर कोषाध्यक्ष अभिषेक मोरीजावाला ने बताया कि वार्ड नंबर 20 में सड़क पर कचरों का ढेर व नालियों में गंदा पानी भरा रहता है। सफाई करने कोई भी सफाईकर्मी नहीं आता है। नगर परिषद में शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होती। वार्ड नंबर 20 में भी सफाई व्यवस्था के हालात बदहाल हैं। नगर परिषद के अधिकारी एवं कर्मचारी इस गंभीर समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं, जिसके कारण शहर की प्रमुख सड़कों की हालत बेहद खराब हो चुकी है। भाजपा नगर मंत्री दयाराम कुमावत ने बताया कि वार्ड नंबर 26 के नालों की स्थिति भी बहुत दयनीय है। लगभग सभी नालियां ओवरफ्लो हैं और गंदा पानी सड़कों पर बहता रहता है। जबकि वार्ड नंबर 26 नगर परिषद की पूर्व सभापति पुष्पा सैनी का वार्ड है, इसके बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। स्थानीय लोगों एवं जनप्रतिनिधियों ने नगर परिषद प्रशासन से शीघ्र प्रभावी कार्रवाई करते हुए नालियों की सफाई, मरम्मत और नियमित निगरानी सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि शहरवासियों को राहत मिल सके। अन्यथा स्थानीय निवासियों एवं जनप्रतिनिधियों ने चेतावनी दी है कि उन्हें मजबूरन धरने पर बैठना पड़ेगा।
बिहार: फतेहपुर गांव में जर्जर बिजली व्यवस्था से किसान परेशान, हादसे का खतरा
बिहार: प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. शत्रुघ्न प्रसाद सिंह का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
उत्तर प्रदेश: फर्जी लेटर से फैली अफवाह बिजली कटौती की खबर निकली गलत
बिहार: नवादा में महिला से मारपीट, छेड़खानी व लूट का आरोप, कार्रवाई की मांग
उत्तर प्रदेश: निपुण सम्मान समारोह, उत्कृष्ट विद्यालय और शिक्षकों को किया गया सम्मानित
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर पुलिस ने अवैध खनन पर की कार्रवाई, 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज