Contact for Advertisement 9650503773


बिहार: प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. शत्रुघ्न प्रसाद सिंह का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

- Photo by : social media

बिहार  Published by: Sanjay Kumar Verma , Date: 04/04/2026 05:55:54 pm Share:
  • बिहार
  • Published by: Sanjay Kumar Verma ,
  • Date:
  • 04/04/2026 05:55:54 pm
Share:

संक्षेप

बिहार: नवादा के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. शत्रुघ्न प्रसाद सिंह जी का निधन अत्यंत दुःखद एवं अपूरणीय क्षति है। उनके जाने से न केवल चिकित्सा जगत, बल्कि पूरे समाज ने एक समर्पित, सेवाभावी और संवेदनशील व्यक्तित्व को खो दिया है

विस्तार

बिहार: नवादा के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. शत्रुघ्न प्रसाद सिंह जी का निधन अत्यंत दुःखद एवं अपूरणीय क्षति है। उनके जाने से न केवल चिकित्सा जगत, बल्कि पूरे समाज ने एक समर्पित, सेवाभावी और संवेदनशील व्यक्तित्व को खो दिया है। वे वर्षों से अपने अनुभव, ज्ञान और मानवीय दृष्टिकोण के साथ मरीजों की सेवा करते रहे। गरीबों और जरूरतमंदों के प्रति उनकी करुणा और निस्वार्थ सेवा सदैव स्मरणीय रहेगी। आज उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों की आंखें नम थीं और माहौल शोकाकुल बना रहा। 

उनके जीवन का उद्देश्य केवल इलाज करना नहीं, बल्कि लोगों को नई आशा और जीवन देना था, जिसे उन्होंने पूरी निष्ठा के साथ निभाया। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस असीम दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें। उनकी स्मृतियां सदैव हमारे हृदय में जीवित रहेंगी और उनका योगदान समाज को हमेशा प्रेरित करता रहेगा।