-
☰
बिहार: नवादा में महिला से मारपीट, छेड़खानी व लूट का आरोप, कार्रवाई की मांग
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: नवादा जिले में एक महिला के साथ मारपीट, छेड़खानी और लूट की गंभीर घटना सामने आई है। पीड़िता श्रीमती धनेशरी देवी ने अनुसूचित जाति/जनजाति थाना, नवादा में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि 3 अ
विस्तार
बिहार: नवादा जिले में एक महिला के साथ मारपीट, छेड़खानी और लूट की गंभीर घटना सामने आई है। पीड़िता श्रीमती धनेशरी देवी ने अनुसूचित जाति/जनजाति थाना, नवादा में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि 3 अप्रैल 2026 की शाम करीब 3 बजे वह साउथ सिटी स्कूल, NH-20 के पास से गुजर रही थीं। तभी पांच लोगों ने मिलकर उनका रास्ता रोक लिया। आवेदन के अनुसार, आरोपियों ने महिला के साथ छेड़खानी की और अभद्र टिप्पणियां करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित किया। विरोध करने पर सभी ने मिलकर उनके साथ मारपीट की और जबरन करीब 20 ग्राम सोने का लॉकेट छीन लिया। पीड़िता ने बताया कि एक आरोपी ने तलवार के बेंट से उनके सिर पर वार किया, जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ीं। घटना के दौरान आसपास के लोगों के पहुंचने पर आरोपी वहां से भाग निकले, लेकिन जाते-जाते गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने इलाज के बाद थाना में लिखित शिकायत देकर सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। नवादा जिले में एक महिला के साथ मारपीट, छेड़खानी और लूट की गंभीर घटना सामने आई है। पीड़िता श्रीमती धनेशरी देवी ने अनुसूचित जाति/जनजाति थाना, नवादा में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि 3 अप्रैल 2026 की शाम करीब 3 बजे वह साउथ सिटी स्कूल, NH-20 के पास से गुजर रही थीं। तभी पांच लोगों ने मिलकर उनका रास्ता रोक लिया। आवेदन के अनुसार, आरोपियों ने महिला के साथ छेड़खानी की और अभद्र टिप्पणियां करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित किया। विरोध करने पर सभी ने मिलकर उनके साथ मारपीट की और जबरन करीब 20 ग्राम सोने का लॉकेट छीन लिया। पीड़िता ने बताया कि एक आरोपी ने तलवार के बेंट से उनके सिर पर वार किया, जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ीं। घटना के दौरान आसपास के लोगों के पहुंचने पर आरोपी वहां से भाग निकले, लेकिन जाते-जाते गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने इलाज के बाद थाना में लिखित शिकायत देकर सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हरियाणा: फरीदाबाद को मिली विकास की बड़ी सौगात, सीएम नायब सिंह सैनी की अहम घोषणाएं
उत्तर प्रदेश: बरेली में ट्रैफिक सुधार की बड़ी पहल, एसपी अकमलखान ने तय किए 6 रूट
उत्तर प्रदेश: बरेली में स्मार्ट प्रीपेड मीटर का विस्तार, अब SMS से तय होगी बिजली सप्लाई
बिहार: फतेहपुर गांव में जर्जर बिजली व्यवस्था से किसान परेशान, हादसे का खतरा
बिहार: प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. शत्रुघ्न प्रसाद सिंह का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
उत्तर प्रदेश: फर्जी लेटर से फैली अफवाह बिजली कटौती की खबर निकली गलत