Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: फर्जी लेटर से फैली अफवाह बिजली कटौती की खबर निकली गलत

- Photo by :

उत्तर प्रदेश  Published by: Mohammad Rehan , Date: 04/04/2026 05:53:55 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Mohammad Rehan ,
  • Date:
  • 04/04/2026 05:53:55 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश:  यूपी पावर कारपोरेशन के नाम से सोशल मीडिया पर वायरल किए गए फर्जी लेटर ने शुक्रवार को राज्य के कई जिलों में बिजली अफसरों की नींद उड़ा दी। पहाड़ों पर बारिश-तूफान और यूपी में कई स्थानों पर मौसमी उतार-च

विस्तार

उत्तर प्रदेश:  यूपी पावर कारपोरेशन के नाम से सोशल मीडिया पर वायरल किए गए फर्जी लेटर ने शुक्रवार को राज्य के कई जिलों में बिजली अफसरों की नींद उड़ा दी। पहाड़ों पर बारिश-तूफान और यूपी में कई स्थानों पर मौसमी उतार-चढ़ाव के बीच अफवाह फैलाई गई कि शुक्रवार रात 10 बजे से शनिवार दोपहर 2 बजे तक बिजली गुल रहेगी।  अफवाहों की रेल शहर से देहात तक इतनी तेज दौड़ी कि पब्लिक में बेचैनी के चलते पूरा पावर सिस्टम उलझन में पड़ गया। उपभोक्ताओं को सच बताने के लिए आखिर में बरेली के मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश को मोर्चा संभालना पड़ गया। 

चीफ इंजीनियर ने 16 घंटे पावर कट की अफवाहों का खंडन करते हुए कहा है कि बिजली गुल होने की खबरें पूरी तरह निराधार हैं। रोज की तरह जिले में सुचारू बिजली आपूर्ति जारी रहेगी। दरअसल, मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के आरएमएस बिलिंग प्रणाली के मेंटेनेंस के कारण बिल भुगतान, स्मार्ट मीटर रिचार्ज और लोड वृद्धि (केवल ऑनलाइन सेवाएं) तीन अप्रैल शाम पांच बजे से चार अप्रैल की सुबह 9 बजे तक बाधित रहेंगी। इसका बिजली की सप्लाई से कोई संबंध नहीं है।