-
☰
उत्तर प्रदेश: युवक ने बिना कोचिंग पहले प्रयास में पीसीएस पास कर रचा इतिहास
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: गोंडा से एक ऐसी प्रेरणादायक खबर, जो हर युवा के अंदर जुनून जगा दे जहां मेहनत, हौसला और आत्मविश्वास ने मिलकर सफलता की नई कहानी लिख दी।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: गोंडा से एक ऐसी प्रेरणादायक खबर, जो हर युवा के अंदर जुनून जगा दे जहां मेहनत, हौसला और आत्मविश्वास ने मिलकर सफलता की नई कहानी लिख दी। गोंडा।यूपी पीसीएस 2024 का रिजल्ट आते ही जिले में खुशी की लहर दौड़ गई लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा में नाम रहा कुमार रितेश का जिन्होंने बिना किसी कोचिंग के, पहले ही प्रयास में पीसीएस अधिकारी बनकर इतिहास रच दिया।साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाले रितेश ने साबित कर दिया“अगर लक्ष्य साफ हो और मेहनत सच्ची हो, तो सफलता जरूर मिलती है।” रितेश की शुरुआती पढ़ाई सरस्वती विद्या मंदिर से हुई। इंटरमीडिएट शहीद-ए-आजम भगत सिंह इंटर कॉलेज से पास किया और फिर स्नातक व परास्नातक की पढ़ाई एलबीएस कॉलेज, गोंडा से पूरी की, लेकिन ये सफर आसान नहीं था 2021 में कोरोना काल के दौरान मां का निधन घर की जिम्मेदारियां और मानसिक संघर्ष फिर भी रितेश ने हार नहीं मानी। उनके पिता रोजगार कार्यालय में लिपिक हैं और छोटे भाई भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर तैनात हैं।सबसे खास बात न दिल्ली गए, न प्रयागराज, घर पर रहकर ही 8 से 10 घंटे की मेहनत ने उन्हें बना दिया अफसर।आज रितेश को मिला है वाणिज्य कर अधिकारी का पद,लेकिन उनका सपना अभी बाकी है।
राजस्थान: गंदे नालों और खराब सफाई व्यवस्था से नागरिकों में दिखी नाराजगी
राजस्थान: कोटपूतली में सफाई व्यवस्था चरमराई, सड़कों पर बह रहा गंदा पानी
उत्तर प्रदेश: महिला ने बच्चों संग नदी में लगाई छलांग, डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत
उत्तर प्रदेश: स्कूल चलो अभियान का हुआ शुभारंभ, 100% नामांकन पर दिया जोर
उत्तर प्रदेश: सिटी मजिस्ट्रेट संजय बंसल का हुआ निधन, प्रशासन में शोक
उत्तर प्रदेश: 33 केवी लाइन निर्माण में लापरवाही, पेड़ में फंसा हाई-वोल्टेज तार बना खतरा