-
☰
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में 6–15 अप्रैल तक फार्मर रजिस्ट्री अभियान, 2500+ कर्मियों को प्रशिक्षण
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर जिले में 6 से 15 अप्रैल 2026 तक फार्मर रजिस्ट्री का विशेष अभियान चलाया जाएगा।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर जिले में 6 से 15 अप्रैल 2026 तक फार्मर रजिस्ट्री का विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान की तैयारी के तहत 2 और 3 अप्रैल को सभी तहसीलों और विकासखंडों में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर 2500 से अधिक अधिकारियों, कर्मचारियों, कोटेदारों और ग्राम प्रधानों को प्रशिक्षित किया गया।पहले चरण में 460 ग्राम पंचायतों में कैंप लगाए जाएंगे। जहां 5 सदस्यीय टीमें (लेखपाल, पंचायत सचिव/सहायक, ग्राम प्रधान, कोटेदार और जन सेवा केंद्र संचालक) किसानों की रजिस्ट्री करेंगी। इसके लिए कुल 460 टीमें बनाई गई हैं। अभियान की निगरानी के लिए नोडल अधिकारी और 50 सेक्टर अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। जो गांव-गांव जाकर कार्य की प्रगति पर नजर रखेंगे। साथ ही 3 से 5 अप्रैल तक मुनादी कराकर गांवों में इस अभियान का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने किसानों से अपील की है कि वे कैंप में अपना मोबाइल, आधार कार्ड और खतौनी लेकर आएं। दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करें। उन्होंने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री कराने से किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिलेगा। जबकि रजिस्ट्री न कराने पर वे कई योजनाओं से वंचित रह सकते हैं।
उत्तर प्रदेश: हार्ट अटैक से एसएसआई सत्येंद्र कुमार यादव का निधन, पुलिस महकमे में शोक
मध्य प्रदेश: कलेक्टर का सख्त निर्देश सीएम हेल्पलाइन शिकायतें तय समय में निपटाएं अधिकारी
उत्तर प्रदेश: विंध्याचल पुलिस की बड़ी कार्रवाई 11 गोवंश बरामद, 2 गो-तस्कर गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: यूपी बोर्ड रिजल्ट से पहले अलर्ट साइबर ठगों से रहें सावधान
मध्य प्रदेश: थांदला गैस रिसाव प्रशासन की तत्परता से स्थिति नियंत्रित