-
☰
उत्तर प्रदेश: विंध्याचल पुलिस की बड़ी कार्रवाई 11 गोवंश बरामद, 2 गो-तस्कर गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जनपद में गो-तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना विंध्याचल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने 2 पिकअप वाहनों से क्रूरता पूर्वक बांधकर वध हेतु ले जाए जा रहे 11 गोवंश को बरामद करते हुए 2 गो-तस्करों को गिरफ्तार किया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जनपद में गो-तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना विंध्याचल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने 2 पिकअप वाहनों से क्रूरता पूर्वक बांधकर वध हेतु ले जाए जा रहे 11 गोवंश को बरामद करते हुए 2 गो-तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में अपराधियों की धरपकड़ और गो-तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में 03 अप्रैल 2026 को थाना विंध्याचल पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गैपुरा चौराहे के पास कार्रवाई की। रामू यादव निवासी रसार, थाना हण्डिया, प्रयागराज इनके कब्जे से 2 पिकअप वाहनों (UP 36 AT 3793 व UP 32 RN 5646) में बांधकर ले जाए जा रहे 11 गोवंश बरामद किए गए। इस संबंध में थाना विंध्याचल में मु0अ0सं0-84/2026 के तहत धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर दोनों अभियुक्तों को न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त दोनों वाहनों को एमवी एक्ट की धारा 207 के तहत सीज कर दिया है। इस पूरी कार्रवाई में थानाध्यक्ष अविनाश प्रकाश राय के नेतृत्व में विंध्याचल पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।
पुलिस ने मौके से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया संजय कुमार यादव निवासी रसार, थाना हण्डिया, प्रयागराज।
उत्तर प्रदेश: हार्ट अटैक से एसएसआई सत्येंद्र कुमार यादव का निधन, पुलिस महकमे में शोक
मध्य प्रदेश: कलेक्टर का सख्त निर्देश सीएम हेल्पलाइन शिकायतें तय समय में निपटाएं अधिकारी
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में 6–15 अप्रैल तक फार्मर रजिस्ट्री अभियान, 2500+ कर्मियों को प्रशिक्षण
उत्तर प्रदेश: यूपी बोर्ड रिजल्ट से पहले अलर्ट साइबर ठगों से रहें सावधान
मध्य प्रदेश: थांदला गैस रिसाव प्रशासन की तत्परता से स्थिति नियंत्रित