-
☰
उत्तर प्रदेश: हार्ट अटैक से एसएसआई सत्येंद्र कुमार यादव का निधन, पुलिस महकमे में शोक
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जिले के धानेपुर थाने में तैनात वरिष्ठ उपनिरीक्षक (एसएसआई) सत्येंद्र कुमार यादव का हार्ट अटैक पड़ने से आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जिले के धानेपुर थाने में तैनात वरिष्ठ उपनिरीक्षक (एसएसआई) सत्येंद्र कुमार यादव का हार्ट अटैक पड़ने से आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 47 वर्षीय सत्येंद्र कुमार यादव इन दिनों अवकाश पर अपने गृह जनपद देवरिया के कर्मुवा, भाटपार रानी क्षेत्र स्थित आवास पर गए हुए थे। शुक्रवार सुबह वह घर के पास टहल रहे थी। तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें तेज हार्ट अटैक आया। बताया जाता है कि अचानक अटैक आने के कारण वह सड़क पर गिर पड़े। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सत्येंद्र कुमार यादव का पुलिस विभाग में लंबा अनुभव रहा है। वह सिपाही के पद से पदोन्नति पाकर उपनिरीक्षक बने थे। अपनी कर्तव्यनिष्ठा व व्यवहार कुशलता के लिए जाने जाते थे। उनके असामयिक निधन से पुलिस विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों में गहरा शोक व्याप्त है। वहीं उनके परिवार में इस दुखद घटना से कोहराम मचा हुआ है।
मध्य प्रदेश: कलेक्टर का सख्त निर्देश सीएम हेल्पलाइन शिकायतें तय समय में निपटाएं अधिकारी
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में 6–15 अप्रैल तक फार्मर रजिस्ट्री अभियान, 2500+ कर्मियों को प्रशिक्षण
उत्तर प्रदेश: विंध्याचल पुलिस की बड़ी कार्रवाई 11 गोवंश बरामद, 2 गो-तस्कर गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: यूपी बोर्ड रिजल्ट से पहले अलर्ट साइबर ठगों से रहें सावधान
मध्य प्रदेश: थांदला गैस रिसाव प्रशासन की तत्परता से स्थिति नियंत्रित