-
☰
उत्तर प्रदेश: यूपी बोर्ड रिजल्ट से पहले अलर्ट साइबर ठगों से रहें सावधान
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश (प्रयागराज) ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के परिणाम से पहले छात्रों व अभिभावकों के लिए एक अहम सूचना जारी की है। परिषद ने छात्रों,
विस्तार
उत्तर प्रदेश: माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश (प्रयागराज) ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के परिणाम से पहले छात्रों व अभिभावकों के लिए एक अहम सूचना जारी की है। परिषद ने छात्रों, अभिभावकों और आम लोगों को साइबर अपराधियों से सतर्क रहने की सलाह दी है। यह चेतावनी पिछले वर्षों के अनुभव के आधार पर जारी की गई है। जिसमें कई बार ठगों द्वारा परीक्षार्थियों को गुमराह करने के मामले सामने आए हैं। परिषद के अनुसार, साइबर अपराधी छात्रों को फोन कॉल या अन्य माध्यमों से संपर्क कर उनके अंक बढ़ाने का झूठा वादा कर सकते हैं। इतना ही नहीं यह ठग यह भी दावा करते हैं कि उनकी पहुंच बोर्ड के मुख्य डेटाबेस तक है। कई मामलों में वह परिषद के कर्मचारियों के नाम का गलत इस्तेमाल कर अपनी पहचान को विश्वसनीय बनाने की कोशिश करते हैं. बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि ऐसे साइबर अपराधियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश पुलिस की सहयोग से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दोषियों पर सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (आईटी एक्ट) और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उत्तर प्रदेश बोर्ड परिषद ने परीक्षार्थियों और अभिभावकों से अपील की है कि वह किसी भी संदिग्ध कॉल, मैसेज या ईमेल पर भरोसा न करे। बोर्ड कभी भी व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर अंक बढ़ाने जैसी कोई बात नहीं करता। साथ ही अपनी निजी जानकारी जैसे रोल नंबर या बैंक डिटेल किसी के साथ साझा न करें। यदि किसी को इस तरह की कॉल या संदेश प्राप्त होता है, तो उसे रिकॉर्ड करें और तुरंत अपने जिले के डीआईओएस को सूचित करें। इसके अलावा, साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
उत्तर प्रदेश: हार्ट अटैक से एसएसआई सत्येंद्र कुमार यादव का निधन, पुलिस महकमे में शोक
मध्य प्रदेश: कलेक्टर का सख्त निर्देश सीएम हेल्पलाइन शिकायतें तय समय में निपटाएं अधिकारी
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में 6–15 अप्रैल तक फार्मर रजिस्ट्री अभियान, 2500+ कर्मियों को प्रशिक्षण
उत्तर प्रदेश: विंध्याचल पुलिस की बड़ी कार्रवाई 11 गोवंश बरामद, 2 गो-तस्कर गिरफ्तार
मध्य प्रदेश: थांदला गैस रिसाव प्रशासन की तत्परता से स्थिति नियंत्रित