-
☰
हरियाणा: सांसद व जिला अध्यक्ष ने सुनी जनता की समस्याएं
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: महेंद्रगढ़ भिवानी से सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह और भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ.यतेंद्र राव ने जिला कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में क्षेत्र के नागरिकों की लगभग 97-98 समस्याएं सुनी। कार्यक्रम में ग्रामीण और शहरी क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और
विस्तार
हरियाणा: महेंद्रगढ़ भिवानी से सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह और भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ.यतेंद्र राव ने जिला कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में क्षेत्र के नागरिकों की लगभग 97-98 समस्याएं सुनी। कार्यक्रम में ग्रामीण और शहरी क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और बिजली,पानी,सड़क,स्वास्थ्य,शिक्षा, हुड्डा,पंचायत विभाग,सैनिक सदन, शहर में लेडिज टॉयलेट बनाने की व्यवस्था समेत विभिन्न समस्याएं सांसद व जिला अध्यक्ष के सामने रखी। सांसद महोदय ने कुछ का निपटारा मौके पर ही किया और कुछ समस्याओं का संबंधित अधिकारियों को पंचायत भवन में आयोजित दिशा मीटिंग मे संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश जाएगे। सांसद धर्मवीर सिंह ने कहा कि जनता की सेवा उनकी पहली प्राथमिकता है,और सभी समस्याओं का यथाशीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ.यतेंद्र राव ने बताया कि पार्टी व संगठन लगातार जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेकर उन्हें उच्च स्तर तक समाधान करने में लगे हुए हैं।उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को नियमित रूप से क्षेत्र में सक्रिय रहने और जनता की समस्याएं सुनने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी ने यह एक नई शुरुआत की है जो हर महीने लोगों से संवाद कर सके और पार्टी के कार्यकर्ताओं से मिल सके। जिला अध्यक्ष ने कहा कि लोगों से संवाद का यह क्रम हर महीने जारी रहेगा। कार्यक्रम के अंत में सांसद और जिला अध्यक्ष ने क्षेत्र के विकास और जनता की समस्याओं के निराकरण को अपनी प्राथमिकता बताया और जनता को भरोसा दिलाया। अंत में सांसद और जिला अध्यक्ष ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी के स्थापना दिवस को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाने के लिए कहा। समाधान शिविर में महेंद्रगढ़ विधायक कंवर सिंह यादव,नगर परिषद चेयरपर्सन कमलेश सैनी,जिला प्रमुख डॉ. राकेश,वाइस चेयरमैन मार्केट कमेटी सुरेश चौधरी,जिला महामंत्री योगेश शास्त्री व किशन लाल बोहरा,जिला उपाध्यक्ष वासुदेव यादव,जिला मंत्री संदीप मालडा व मनीष संधी,संजय अमन,डॉ.अनिल सैनी,मंजीत यादव, जेपी सैनी,महेश सैनी, एमिनेंट पर्सन सतबीर व रोशन लाल, बाबूलाल मुंडिया खेड़ा व सभी 14 मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश: हार्ट अटैक से एसएसआई सत्येंद्र कुमार यादव का निधन, पुलिस महकमे में शोक
मध्य प्रदेश: कलेक्टर का सख्त निर्देश सीएम हेल्पलाइन शिकायतें तय समय में निपटाएं अधिकारी
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में 6–15 अप्रैल तक फार्मर रजिस्ट्री अभियान, 2500+ कर्मियों को प्रशिक्षण
उत्तर प्रदेश: विंध्याचल पुलिस की बड़ी कार्रवाई 11 गोवंश बरामद, 2 गो-तस्कर गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: यूपी बोर्ड रिजल्ट से पहले अलर्ट साइबर ठगों से रहें सावधान
मध्य प्रदेश: थांदला गैस रिसाव प्रशासन की तत्परता से स्थिति नियंत्रित