-
☰
मध्य प्रदेश: थांदला गैस रिसाव प्रशासन की तत्परता से स्थिति नियंत्रित
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: थांदला में स्थित गैस फ़िल्टर प्लांट में आज तकनीकी खराबी के कारण क्लोरीन गैस का रिसाव होने की घटना घटित हुई। उक्त घटना के परिणामस्वरूप प्लांट में कार्यरत कर्मचारी एवं आसपास उपस्थित नागरिक प्रभावित हुए हैं।
विस्तार
मध्य प्रदेश: थांदला में स्थित गैस फ़िल्टर प्लांट में आज तकनीकी खराबी के कारण क्लोरीन गैस का रिसाव होने की घटना घटित हुई। उक्त घटना के परिणामस्वरूप प्लांट में कार्यरत कर्मचारी एवं आसपास उपस्थित नागरिक प्रभावित हुए हैं। प्रशासन की तत्परता से स्थिति शीघ्र नियंत्रित कर ली गई। घटना की सूचना प्राप्त होते ही अनुविभागीय दंडाधिकारी (एसडीएम) भास्कर गाचले एवं नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) कमलेश जयसवाल सहित डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट एस डी पिल्लई सहित राहत एवं बचाव दल तत्काल मौके पर पहुंच गया। साथ ही मेघनगर स्थित इंडस्ट्री द्वारा तकनीकी सहयोग प्राप्त हुआ। इंदौर से भी एक विशेषज्ञ टीम शेष टैंकों की जांच हेतु मौके पर पहुंच गई है। बीएमओ थांदला के अनुसार प्रारंभिक रूप से 20-25 प्रभावित व्यक्तियों को श्वास लेने में कठिनाई एवं घबराहट की शिकायत होने पर तत्काल उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुरक्षा की दृष्टि से सर्वे के दौरान लक्षण पाए जाने पर अन्य व्यक्तियों को भी एहतियातन ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। वर्तमान में कुल 49 मरीज उपचाराधीन हैं, जिनकी स्थिति सामान्य है। प्रशासन की तत्परता से स्थिति शीघ्र नियंत्रित कर ली गई। तकनीकी दल द्वारा स्थल का निरीक्षण किया जा रहा है । साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा संपूर्ण क्षेत्र में घर घर जा सर्वेक्षण कार्य किया जा रहा है एवं वर्तमान में स्थिति सामान्य है।
उत्तर प्रदेश: हार्ट अटैक से एसएसआई सत्येंद्र कुमार यादव का निधन, पुलिस महकमे में शोक
मध्य प्रदेश: कलेक्टर का सख्त निर्देश सीएम हेल्पलाइन शिकायतें तय समय में निपटाएं अधिकारी
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में 6–15 अप्रैल तक फार्मर रजिस्ट्री अभियान, 2500+ कर्मियों को प्रशिक्षण
उत्तर प्रदेश: विंध्याचल पुलिस की बड़ी कार्रवाई 11 गोवंश बरामद, 2 गो-तस्कर गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: यूपी बोर्ड रिजल्ट से पहले अलर्ट साइबर ठगों से रहें सावधान