-
☰
ओडिशा: तीन दिवसीय दयणाचोरी मेला महोत्सव संपन्न, राज्य स्तर की कविता पाठोत्सव भी आयोजित
- Photo by : social media
संक्षेप
ओडिशा: डेलांग व्लक अंतर्गत घोरडिआ में चैत्र पूर्णिमा से शुरु हुई तीन दिन का श्रीराधामोहन और श्रीराधाकांत देव के मेला महोत्सव 3 अप्रैल को उद्यापन हुआ।
विस्तार
ओडिशा: डेलांग व्लक अंतर्गत घोरडिआ में चैत्र पूर्णिमा से शुरु हुई तीन दिन का श्रीराधामोहन और श्रीराधाकांत देव के मेला महोत्सव 3 अप्रैल को उद्यापन हुआ। दयणाचोरी महोत्सव के नाम पर प्रसिद्ध इस मेला की शुरुआत में श्रीराधामोहन और श्रीराधाकांत देव के विमान जुलूस में निकले। श्रीजगन्नाथ,महावीर हनुमान,श्रीराधाकृष्ण और विभिन्न प्रकार की झांकी निकाली गयी। कहते हैं कि कभी एक जमाने में भगवान श्रीकृष्ण ने राधारानी के लिए यहांपर दयणा चोरी करते हुए पकडे गये थे। भगवान श्रीकृष्ण के उस लीला को दर्शाते हुए वहां आज भी दयणाचोरी परंपरा निभाया जाता है। दयणाचोरी महोत्सव की आखिर दिन में श्रद्धालु भक्तजन के भीड हजारों की तादाद में देखने को मिला। पौराणिक कथनानुसार द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण जैसे कुंजवन में गोपियों के संग क्रीडा करते थे ठीक उस प्रकार गोपियों की मूर्ति के वीच श्रीराधामोहन और श्रीराधाकांत देव के प्रतिमा विराजित विमान को दयणाचोरी मेला में कुंज कहा जाता है। उन कुंजों पर विराजमान विग्रह के सामने भक्तजन माथा टेके,भोग लगाकर दीप लगाए। मेला मैदान में मिठाई,चाट,गोलगप्पे, वेलुन,आइसक्रीम और विभिन्न प्रकार की दुकानें सजी हुई थी । वहांपर घुमने और खरीदपरोख करने में वच्चों से लेकर वडे वुजुर्ग तक सवके उत्साह देखते ही वन रहा था। इस अवसर पर ओडिआ साहित्य अकादमी, भुवनेश्वर मेक इन इंडिआ आण्ड मिडिया परिवार की तत्वावधान में जलंधर स्मृति साहित्य प्रतिष्ठान,घोरडिआ प्रस्तुत दयणाचोरी साहित्य आसर-2026 शीर्षक राज्य स्तर की कविता पाठोत्सव व सारस्वत समारोह आयोजित हुआ । इसमें वहुत सारे कवियों के योगदान रहा । एक एक करके कवियों ने मंच पर आकर कविता पाठ किए । वहुत देर तक कविता पाठोत्सव चलता रहा। स्थानीय पत्रकार दिलिप धाउडिआ ने इस पाठोत्सव कार्यक्रम का संचालन किया।
हरियाणा: अमित राजपूत के निधन पर शोक, केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने जताई संवेदना
उत्तर प्रदेश: बेटे ने पिता की पीट-पीटकर करी हत्या, इलाके में मची सनसनी
उत्तर प्रदेश: बड़े पैमाने पर थाना प्रभारियों के तबादले, कई अहम जिम्मेदारियां बदलीं
उत्तर प्रदेश: पुलिस फेरबदल में धनंजय पांडे को कोतवाली की दी गई कमान
हरियाणा: जनहित ट्रस्ट ने महिला सशक्तिकरण हेतु सिलाई मशीन की भेंट
उत्तर प्रदेश: युवक ने बिना कोचिंग पहले प्रयास में पीसीएस पास कर रचा इतिहास