Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: पुलिस फेरबदल में धनंजय पांडे को कोतवाली की दी गई कमान

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Mohammad Rehan , Date: 04/04/2026 03:14:00 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Mohammad Rehan ,
  • Date:
  • 04/04/2026 03:14:00 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बरेली जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई थाना प्रभारियों के तबादले कर दिए हैं।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बरेली जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई थाना प्रभारियों के तबादले कर दिए हैं। इस फेरबदल में सबसे अहम जिम्मेदारी निरीक्षक धनंजय पांडे को दी गई है, जिन्हें बारादरी थाना प्रभारी से हटाकर अब कोतवाली जैसे बड़े और संवेदनशील थाने की कमान सौंपी गई है। धनंजय पांडे अपने कार्यकाल के दौरान बारादरी क्षेत्र में बेहतर कानून-व्यवस्था और सख्त कार्यशैली के लिए जाने जाते रहे हैं। अब उन्हें कोतवाली जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र की जिम्मेदारी देकर पुलिस प्रशासन ने उन पर बड़ा भरोसा जताया है।


माना जा रहा है कि शहर के मुख्य क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और व्यवस्था बनाए रखने में उनकी भूमिका अहम होगी। थाना प्रभारियों में बड़े बदलाव SSP द्वारा किए गए इस फेरबदल में कई थानों के प्रभारी बदले गए हैं। प्रमुख बदलाव इस प्रकार हैं। बहेड़ी थाना क्षेत्र में गौकशी जैसी संवेदनशील घटनाओं को लेकर पुलिस पर लगातार दबाव रहा है। ऐसे में दिनेश कुमार शर्मा को यहां की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे शहर और देहात दोनों क्षेत्रों में काम करने का अनुभव रखते हैं और अपने शांत स्वभाव के साथ सख्त कार्यवाही के लिए भी पहचाने जाते हैं। वहीं पूर्व बहेड़ी प्रभारी पवन कुमार को भमोरा भेजा गया है, जिसे प्रशासनिक रूप से एक तरह का डाउनग्रेड माना जा रहा है। कानून-व्यवस्था सुधार पर फोकस पुलिस विभाग का यह फेरबदल साफ संकेत देता है कि प्रशासन अब संवेदनशील क्षेत्रों में अनुभवी और भरोसेमंद अधिकारियों को तैनात कर अपराध पर सख्ती से नियंत्रण चाहता है। खासतौर पर शहर के मुख्य थानों और देहात क्षेत्रों में अपराध रोकने के लिए रणनीतिक बदलाव किए गए हैं।