-
☰
राजस्थान: तनीषा चौधरी ने राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान किया हासिल, विद्यालय में भव्य विजय जुलूस निकाला
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: सरस्वती सीनियर उच्च माध्यमिक विद्यालय बानसूर की छात्रा तनीषा चौधरी ने राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया।
विस्तार
राजस्थान: सरस्वती सीनियर उच्च माध्यमिक विद्यालय बानसूर की छात्रा तनीषा चौधरी ने राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। छात्रा तनीषा चौधरी ने कक्षा 10वीं में 99.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में द्वितीय स्थान हासिल किया, वहीं मोनिका यादव ने विज्ञान वर्ग में 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पांचवें स्थान पर रही। 107 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट सफलता हासिल की। विद्यालय द्वारा भव्य विजय जुलूस निकाला गया, जो विद्यालय परिसर से लेकर कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए निकला। इस दौरान छात्रों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया और बधाइयां दी गईं। विद्यालय में सर्व समाज द्वारा सामूहिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। इस अवसर पर संस्था निदेशक डॉ. शिवकुमार तिवारी, प्रधानाचार्य सहित अन्य गणमान्य नागरिक, अभिभावक एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।
हरियाणा: अमित राजपूत के निधन पर शोक, केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने जताई संवेदना
उत्तर प्रदेश: बेटे ने पिता की पीट-पीटकर करी हत्या, इलाके में मची सनसनी
उत्तर प्रदेश: बड़े पैमाने पर थाना प्रभारियों के तबादले, कई अहम जिम्मेदारियां बदलीं
उत्तर प्रदेश: पुलिस फेरबदल में धनंजय पांडे को कोतवाली की दी गई कमान
हरियाणा: जनहित ट्रस्ट ने महिला सशक्तिकरण हेतु सिलाई मशीन की भेंट
उत्तर प्रदेश: युवक ने बिना कोचिंग पहले प्रयास में पीसीएस पास कर रचा इतिहास