-
☰
हरियाणा: जनहित ट्रस्ट ने महिला सशक्तिकरण हेतु सिलाई मशीन की भेंट
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: फतेहाबाद लंबे समय से आमजन की मदद, सेवा और भलाई के कार्यों में अग्रणी समाजसेवी संस्था 'जनहित ट्रस्टÓ ने महिला सशक्तिकरण और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक सराहनीय कदम उठाया है।
विस्तार
हरियाणा: फतेहाबाद लंबे समय से आमजन की मदद, सेवा और भलाई के कार्यों में अग्रणी समाजसेवी संस्था 'जनहित ट्रस्टÓ ने महिला सशक्तिकरण और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक सराहनीय कदम उठाया है। इसी कड़ी में आज जनहित ट्रस्ट के कार्यालय में ट्रस्ट के सचिव साधु बरोका और ज्वाइंट सेक्रेटरी विकास सुथार के नेतृत्व में एक जरूरतमंद महिला रानी को सिलाई मशीन दान स्वरूप भेंट की गई। इस अवसर पर जनहित ट्रस्ट के ज्वाइंट सेक्रेटरी विकास सुथार ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद महिलाओं और लड़कियों को सिलाई मशीन देकर उन्हें रोजगार के अवसर मुहैया करवाना है। उन्होंने कहा कि इससे महिलाएं सिलाई का कार्य करके अपना स्वयं का रोजगार चला सकती हैं और अपने परिवार को आर्थिक संबल प्रदान कर सकती हैं। ट्रस्ट के सचिव साधु बरोका ने इस पुनीत कार्य पर प्रकाश डालते हुए आश्वस्त किया कि संस्था का यह सेवा कार्य निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि जनहित ट्रस्ट आगे भी जरूरतमंदों की पहचान कर उन्हें सिलाई मशीनें व अन्य आवश्यक सहायता दान करती रहेगी। विकास सुथार ने जानकारी देते हुए बताया कि जनहित ट्रस्ट के चेयरमैन रमेश शाक्य के कुशल नेतृत्व में संस्था द्वारा कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। संस्था की पूरी टीम इन लाभकारी योजनाओं को समाज के हर वर्ग और जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसका लाभ उठा सकें।
राजस्थान: गंदे नालों और खराब सफाई व्यवस्था से नागरिकों में दिखी नाराजगी
राजस्थान: कोटपूतली में सफाई व्यवस्था चरमराई, सड़कों पर बह रहा गंदा पानी
उत्तर प्रदेश: महिला ने बच्चों संग नदी में लगाई छलांग, डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत
उत्तर प्रदेश: स्कूल चलो अभियान का हुआ शुभारंभ, 100% नामांकन पर दिया जोर
उत्तर प्रदेश: सिटी मजिस्ट्रेट संजय बंसल का हुआ निधन, प्रशासन में शोक
उत्तर प्रदेश: 33 केवी लाइन निर्माण में लापरवाही, पेड़ में फंसा हाई-वोल्टेज तार बना खतरा