-
☰
उत्तर प्रदेश: विश्वकर्मा समाज के उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाता रहेगा महासभा: शशिकांत शर्मा
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: वर्तमान सरकार में विश्वकर्मा समाज के ऊपर हो रहे उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ी है|हर महीने पूरे प्रदेश में बड़ी से बड़ी दुर्घटनाएं हो रही है,जो चिंतनीय विषय है|सरकार विश्वकर्मा समाज के उत्पीड़न के लिए थोड़ी भी
विस्तार
उत्तर प्रदेश: वर्तमान सरकार में विश्वकर्मा समाज के ऊपर हो रहे उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ी है|हर महीने पूरे प्रदेश में बड़ी से बड़ी दुर्घटनाएं हो रही है,जो चिंतनीय विषय है|सरकार विश्वकर्मा समाज के उत्पीड़न के लिए थोड़ी भी संवेदनशील नहीं है|विश्वकर्मा समाज के ऊपर हो रहे उत्पीड़न के खिलाफ अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा दमदारी के साथ लड़ता रहेगा|उत्पीड़न की आवाज हम उठाते रहेंगे|उक्त बातें समाजसेवी तथा अध्यक्ष अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा गाजीपुर के जिला अध्यक्ष शशिकांत शर्मा उर्फ भूँवर ने पीड़ित परिवार से मिलकर कही|बताते चलें कि विगत 23 फरवरी 2026 को देवकली ब्लाक के नैसारा गांव में गुरुचरन-कारपेंटर तथा संघ संचालक की तीसरी मंजिल से लिफ्ट चेंबर में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई थी,जिनकी माली हालत बहुत खराब है| वह बढ़ईगिरी करके अपनी जीविका तथा बच्चों का पाल पोषण करते थे|शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा का एक प्रतिनिधि मंडल उनके परिवार तथा उनकी पत्नी शीला विश्वकर्मा से मिला|उन्हें ढाढस बढ़ाया तथा हर सहयोग का आश्वासन दिया। इसी प्रकार 23 फरवरी 2026 को ही सदर ब्लाक अंतर्गत विशुनपुर पिपराहीं निवासी मोनू शर्मा पुत्र रामआ सरे शर्मा के ऊपर गाजीपुर के मोहम्मदपुर चौराहा के पास चाकू से कातिलाना हमला किया गया था|चाकू पेट में न लग कर पीठ में लगी जिससे बुरी तरह से जख्मी हो गए थे|उनके घर भी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा और उनके परिवार को हर सहयोग का आश्वासन दिया|इसअवसर पर संगठन की तरफ से पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद भी किया गया|इस अवसर पर विश्वकर्मा राम अवतार विश्वकर्मा पूर्व प्रधान तथा प्रदेश उपाध्यक्ष अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा, रीता विश्वकर्मा राष्ट्रीय सचिव महिला सभा समाजवादी पार्टी तथा महिला जिला अध्यक्ष गाज़ीपुर अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा,ओ.पी. विश्वकर्मा जिला उपाध्यक्ष,डॉ.प्रमोद विश्वकर्मा जिला सचिव, विनोद विश्वकर्मा कोषाध्यक्ष,मीडिया प्रभारी प्यारेलाल उर्फ बबलू विश्वकर्मा,कन्हैया विश्वकर्मा पूर्व जिला अध्यक्ष,अरविंद विश्वकर्मा जिला सचिव,के अलावा हरेंद्र विश्वकर्मा,देवेंद्र विश्वकर्मा,मुरली विश्वकर्मा,छोटेलाल विश्वकर्मा,विजय विश्वकर्मा,अंकित विश्वकर्मा,अमित विश्वकर्मा,अयोध्या शर्मा, नीरज शर्मा आदि गणमान्य पदाधिकारी प्रतिनिधिमंडल के साथ पहुंचे थे।
बिहार: बिहार में सत्ता का अपहरण नीतीश कुमार की राजनीति पर मुस्तक़ीम सिद्दीकी का लेख
उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद में निकली भव्य होली शोभायात्रा, प्रशासनिक अधिकारियों ने किया शुभारंभ
उत्तर प्रदेश: बरेली में पुलिस की रंगारंग होली, IPS अंशिका वर्मा के ‘लंदन ठुमका’ डांस ने लूटी महफिल
मध्य प्रदेश: कायस्थ महासभा ने शोकाकुल परिवारों के घर पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
मध्य प्रदेश: देवास में मिशन महाराजा बलि सेना की सभा, राहुल नवरंग ने उठाई होलिका दहन बंद करने की मांग
दिल्ली: युवा भाई संगठन ने निभाई सामाजिक जिम्मेदारी, गरीब कन्या का कराया विवाह