Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: खटीमा के पोलीगंज में विद्युत विभाग की कार्यशैली पर सवाल, ग्रामीणों ने उठाई जांच की मांग

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Prvin Kumar , Date: 05/03/2026 01:34:52 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Prvin Kumar ,
  • Date:
  • 05/03/2026 01:34:52 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश:  खटीमा विकासखंड के चर्चित गाँव पोलीगंज में विद्युत विभाग की कार्यशैली को लेकर ग्रामीणों में असंतोष बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों द्वारा लगाए जा रहे आरोपों ने विभागीय व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

विस्तार

उत्तर प्रदेश:  खटीमा विकासखंड के चर्चित गाँव पोलीगंज में विद्युत विभाग की कार्यशैली को लेकर ग्रामीणों में असंतोष बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों द्वारा लगाए जा रहे आरोपों ने विभागीय व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। गाँव के कुछ लोगों ने नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर बताया कि पोलीगंज में तैनात विद्युत कर्मचारी जोसफ गिल और गुलाब की कार्यप्रणाली चर्चा का विषय बनी हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि कर्मचारियों द्वारा उपभोक्ताओं के साथ अलग-अलग व्यवहार किया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, जोसफ गिल के ससुराल पक्ष के करीब चार घरों पर लाखों रुपये का बिजली बिल बकाया बताया जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद अब तक उनका कनेक्शन नहीं काटा गया। वहीं दूसरी ओर गाँव के अन्य उपभोक्ताओं का 10 हजार रुपये से भी कम बकाया होने पर तत्काल बिजली कनेक्शन काट दिए जाने की बात कही जा रही है।

इतना ही नहीं, कुछ ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि कर्मचारी के एक रिश्तेदार सतपाल को ई-रिक्शा चार्जिंग के लिए सीधे बिजली के पोल से कनेक्शन दिया गया है, जो विद्युत विभाग के नियमों के विपरीत बताया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में कई बार अधिकारियों को शिकायत दी गई, लेकिन अभी तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों ने मांग की है कि विद्युत विभाग के उच्च अधिकारी मामले का संज्ञान लेते हुए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराएं और यदि आरोप सही पाए जाएं तो संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि उपभोक्ताओं के साथ हो रहे कथित भेदभाव पर रोक लग सके।


Featured News