Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: बरेली में पुलिस की रंगारंग होली, IPS अंशिका वर्मा के ‘लंदन ठुमका’ डांस ने लूटी महफिल

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Raju(UP) , Date: 05/03/2026 03:28:57 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Raju(UP) ,
  • Date:
  • 05/03/2026 03:28:57 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश:  रंगों के पर्व होली के अवसर पर उत्तर प्रदेश के कई जिलों में पुलिसकर्मियों ने अनोखे अंदाज में जश्न मनाया। बरेली में पुलिस टीम ने जमकर होली खेली, जहां रंग-गुलाल, डांस और मस्ती का माहौल देखने को मिला

विस्तार

उत्तर प्रदेश:  रंगों के पर्व होली के अवसर पर उत्तर प्रदेश के कई जिलों में पुलिसकर्मियों ने अनोखे अंदाज में जश्न मनाया। बरेली में पुलिस टीम ने जमकर होली खेली, जहां रंग-गुलाल, डांस और मस्ती का माहौल देखने को मिला। पुलिस लाइन में आयोजित होली मिलन समारोह में अधिकारी और जवान एक साथ रंगों में सराबोर नजर आए बरेली में IPS अधिकारी अंशिका वर्मा ने काला चश्मा लगाकर बॉलीवुड गाने ‘लंदन ठुमका’ पर शानदार डांस किया। उनके डांस को देखकर वहां मौजूद पुलिसकर्मी और अधिकारी भी झूम उठे। इस दौरान बरेली के SSP अनुराग आर्य भी अलग अंदाज में दिखाई दिए। उन्होंने नकली बाल लगाकर भांगड़ा किया, जिसे देखकर सभी लोग ठहाके लगाने लगे कार्यक्रम के दौरान DSP संदीप ने सिर पर गिलास रखकर ‘एनिमल डांस’ किया, जो समारोह का खास आकर्षण बना। पुलिस अधिकारियों और जवानों ने एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। पूरे कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों के बीच भाईचारे और उत्साह का माहौल देखने को मिला। 


उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों में भी पुलिसकर्मियों ने होली का जश्न मनाया। लखनऊ में पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र सिंह सेंगर राजा के अंदाज में बग्घी पर सवार होकर निकले, जबकि शोभायात्रा में महिला पुलिसकर्मियों ने विंटेज कार में डांस कर माहौल को और रंगीन बना दिया वहीं झांसी में पुलिसकर्मियों ने SSP बीबी जीटीएस मूर्ति को कंधों पर उठाकर डांस कराया और फिर कीचड़ वाली होली खेली। कई जगह पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे को कीचड़ में घसीटते हुए मस्ती भरे गानों पर जमकर ठुमके लगाए
आगरा, झांसी और सहारनपुर में भी पुलिसकर्मियों ने कपड़ा फाड़ होली खेली, जबकि फायर ब्रिगेड की गाड़ियों से रंग और पानी की बारिश कराकर होली के जश्न को और खास बनाया गया होली के इस मौके पर पुलिस अधिकारियों ने सभी प्रदेशवासियों को सुरक्षित और खुशहाल होली मनाने की अपील भी की। बरेली में पुलिस टीम का यह रंगारंग होली मिलन समारोह पूरे जिले में चर्चा का विषय बना रहा।