-
☰
मध्य प्रदेश: देवास में मिशन महाराजा बलि सेना की सभा, राहुल नवरंग ने उठाई होलिका दहन बंद करने की मांग
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: देवास बहुजन महाप्रतापी राजा हिरण्यकश्यप की बहन राजकुमारी होलिका जी के शहादत दिवस पर आज देवास (मध्य प्रदेश) में 'मिशन महाराजा बलि सेना' द्वारा एक विशाल श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया
विस्तार
मध्य प्रदेश: देवास बहुजन महाप्रतापी राजा हिरण्यकश्यप की बहन राजकुमारी होलिका जी के शहादत दिवस पर आज देवास (मध्य प्रदेश) में 'मिशन महाराजा बलि सेना' द्वारा एक विशाल श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया इस अवसर पर संगठन के प्रमुख राहुल नवरंग ने समाज में व्याप्त कुरीतियों और नारी अपमान के विरुद्ध कड़ा रुख अपनाते हुए अपना वक्तव्य दिया। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए मिशन महाराजा बलि सेना प्रमुख राहुल नवरंग ने कहा, राजकुमारी होलिका एक महान महिला व्यक्तित्व थीं किसी भी विचारधारा या कहानी के नाम पर एक महिला को जीवित जलाए जाने के कृत्य का उत्सव मनाना सभ्य समाज के लिए शर्मनाक है हमारी मांग है कि होलिका दहन जैसी कुप्रथा को तुरंत बंद किया जाए। यदि दहन करना ही है, तो उन दरिंदों और बलात्कारियों के पुतले जलाएं जो समाज में बहन-बेटियों की इज्जत लूटते हैं। प्रमुख राहुल नवरंग ने आगे कहा कि बहुजन समाज अब अपने पूर्वजों और महानायिकाओं के वास्तविक इतिहास के प्रति पूरी तरह जागरूक हो चुका है देवास और पूरे मध्य प्रदेश में 'मिशन महाराजा बलि सेना' अब ऐसी परंपराओं का पुरजोर विरोध करेगी जो नारी अस्मिता को ठेस पहुँचाती हैं वक्ताओं ने जोर देकर कहा कि असली गौरव तब होगा जब समाज से बलात्कार जैसी घिनौनी मानसिकता का अंत होगा और महिलाओं को पूर्ण सम्मान मिलेगा। इस कार्यक्रम में मिशन महाराजा बलि सेना के अनेक पदाधिकारी और देवास के प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे, जिन्होंने राजकुमारी होलिका को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके बलिदान को नमन किया।
हरियाणा: फरीदाबाद को मिली विकास की बड़ी सौगात, सीएम नायब सिंह सैनी की अहम घोषणाएं
उत्तर प्रदेश: बरेली में ट्रैफिक सुधार की बड़ी पहल, एसपी अकमलखान ने तय किए 6 रूट
उत्तर प्रदेश: बरेली में स्मार्ट प्रीपेड मीटर का विस्तार, अब SMS से तय होगी बिजली सप्लाई
बिहार: फतेहपुर गांव में जर्जर बिजली व्यवस्था से किसान परेशान, हादसे का खतरा
बिहार: प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. शत्रुघ्न प्रसाद सिंह का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
उत्तर प्रदेश: फर्जी लेटर से फैली अफवाह बिजली कटौती की खबर निकली गलत