Contact for Advertisement 9650503773


बिहार: होली मिलन समारोह में फगुआ गीतों पर झूमे कार्यकर्ता, आपसी एकता का दिया संदेश

- Photo by : social media

बिहार  Published by: Avay Kumar Ranjan , Date: 05/03/2026 10:56:58 am Share:
  • बिहार
  • Published by: Avay Kumar Ranjan ,
  • Date:
  • 05/03/2026 10:56:58 am
Share:

संक्षेप

बिहार: वारिसलीगंज स्टेशन रोड स्थित जदयू कार्यालय में मंगलवार को दिन के 10:30 से 1:30 बजे तक होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जदयू कार्यकर्ताओं के अलावा भाजपा के भी कुछ

विस्तार

बिहार: वारिसलीगंज स्टेशन रोड स्थित जदयू कार्यालय में मंगलवार को दिन के 10:30 से 1:30 बजे तक होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जदयू कार्यकर्ताओं के अलावा भाजपा के भी कुछ कार्यकर्ता उपस्थित थे। हारमोनियम, ढोलक व झाल की थाप पर रसभरी फगुआ गीत गाकर जदयू कार्यकर्ताओं ने सब का मन मोह लिया. होली खेले रघुबीरा अवध में, झलकबा मारो है गोरिया गला के गिरमलहर, खंभबा लागल ठाढ़ कारण की हौ गै गोरिया आदि एक से बढ़कर एक होली गीत गाकर लोगों को झूमने को विवश कर दिया। बीच बीच में ठंढई, मालपुआ, नारंगी, अंगूर आदि का दौर चलता रहा। गेंदा फूल तथा गुलाल के साथ कार्यकर्ताओं ने जमकर होली मिलन किया. बीच - बीच में जोगीरा सारा रारा पर भी लोग थिरकते नजर आए। जदयू की प्रदेश

 नेत्री सह वारिसलीगंज के दिवंगत पूर्व सीपीआई विधायक देवनंदन प्रसाद की पुत्रवधु सेवानिवृत प्रधानाचार्य कुसुम कुमारी मंजुबाला के सामाजिक सद्भाव संदेश से जदयू नेता राकेश कुमार ने अवगत कराया। मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष भगवान सिंह चंद्रवंशी, जदयू नगर अध्यक्ष संजय कुमार, बीस सूत्री अध्यक्ष सह भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुमन कुमार, पूर्व जदयू प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार राय, सामाजिक कार्यकर्ता विजय कुमार राय, जदयू नेता अनिल यादव, चंद्रमौलि शर्मा, नवीन कुमार, आमोद कुमार, वेद कुमार, कंचन साव, शिववालक तिवारी, पत्रकार मिथिलेश कुमार, सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।


Featured News