-
☰
उत्तर प्रदेश: बिना परमिट देशी शराब बेचते दो अभियुक्त गिरफ्तार, 765 टेट्रा पैक व नगदी बरामद
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: थाना मुंडेरवा पुलिस ने बिना परमिट देशी शराब बेचने के मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से भारी मात्रा में देशी शराब और नगद रुपये भी बरामद किए हैं। क्षेत्राधिकारी रूधौली कुलदीप सिं
विस्तार
उत्तर प्रदेश: थाना मुंडेरवा पुलिस ने बिना परमिट देशी शराब बेचने के मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से भारी मात्रा में देशी शराब और नगद रुपये भी बरामद किए हैं। क्षेत्राधिकारी रूधौली कुलदीप सिंह यादव के कुशल पर्यवेक्षण में थाना मुंडेरवा पुलिस टीम ने दिनांक 04 मार्च 2026 को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए ग्राम सिकरा बरगाह स्थित सरकारी गोदाम के पास छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने बिना परमिट देशी शराब बेच रहे दो व्यक्तियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान दीन दयाल पुत्र गिरजेश प्रसाद और श्याम सुन्दर पुत्र शिव प्रसाद चौधरी, निवासी ग्राम सिकरा बरगाह थाना मुंडेरवा जनपद बस्ती के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 17 गत्तों में रखे बन्टी-बबली ब्रांड के कुल 765 टेट्रा पैक देशी शराब तथा बिक्री से प्राप्त नगद 4,520 रुपये बरामद किए गए। इस संबंध में थाना मुंडेरवा में मु0अ0सं0 51/2026 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, उपनिरीक्षक जावेद खान, उपनिरीक्षक जीतन यादव, कांस्टेबल आशीष श्रीवास्तव, शैलेन्द्र कुमार, धर्मेन्द्र कुमार गौतम, अरुण कुमार शर्मा, अखिलेश यादव, महिला कांस्टेबल मौसम यादव तथा महिला कांस्टेबल शिमला मोर्या शामिल।
बिहार: बिहार में सत्ता का अपहरण नीतीश कुमार की राजनीति पर मुस्तक़ीम सिद्दीकी का लेख
उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद में निकली भव्य होली शोभायात्रा, प्रशासनिक अधिकारियों ने किया शुभारंभ
उत्तर प्रदेश: बरेली में पुलिस की रंगारंग होली, IPS अंशिका वर्मा के ‘लंदन ठुमका’ डांस ने लूटी महफिल
मध्य प्रदेश: कायस्थ महासभा ने शोकाकुल परिवारों के घर पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
मध्य प्रदेश: देवास में मिशन महाराजा बलि सेना की सभा, राहुल नवरंग ने उठाई होलिका दहन बंद करने की मांग
दिल्ली: युवा भाई संगठन ने निभाई सामाजिक जिम्मेदारी, गरीब कन्या का कराया विवाह