-
☰
राजस्थान: ऐतिहासिक डूडू मेले में उमड़ी भीड़, विशाल कुश्ती दंगल में संजय जैलाफ ने जीती 71 हजार की कामड़े की कुश्ती'
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: कोटपूतली निकटवर्ती ग्राम पंचायत बनेठी में प्रतिवर्ष मनाये जाने वाले 300 वर्ष पूराने ऐतिहासिक व सुप्रसिद्ध डूडू मेले का आयोजन बुधवार 04 मार्च को बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ हुआ। इस दौरान परम्परा अनुसार
विस्तार
राजस्थान: कोटपूतली निकटवर्ती ग्राम पंचायत बनेठी में प्रतिवर्ष मनाये जाने वाले 300 वर्ष पूराने ऐतिहासिक व सुप्रसिद्ध डूडू मेले का आयोजन बुधवार 04 मार्च को बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ हुआ। इस दौरान परम्परा अनुसार विशाल कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। मेले में कुश्ती दंगल देखने के लिये पंजाब, हरियाणा, यूपी, दिल्ली समेत विभिन्न राज्यों व प्रदेश के कई हिस्सों से दर्शकों की भीड़ उमड़ी। लोगों में उत्साह इस कदर था कि पहलवानों का दमखम देखने के लिये दर्शक देर शाम तक कुश्ती दंगल में डटे रहे। कुश्ती दंगल में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, गुडग़ांवा सहित देश व प्रदेश से आये पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया। मेले में पहुँचे हजारों दर्शकों ने कुश्ती दंगल का लुफ्त उठाया। मेले में सजी विभिन्न प्रकार की स्टॉलों पर बड़ी संख्या में महिलाओं एवं बच्चों ने जमकर खरीददारी की। मेले की शुरुआत प्राचीन बालाजी मंदिर से ध्वज यात्रा के साथ हुई। महंत के सान्निध्य में निकली शोभा यात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होती हुई मेला स्थल पहुंची, जहां विधिवत ध्वज स्थापित किया गया। परंपरा के अनुसार मेला समाप्ति पर ध्वज को पुनः मंदिर लाया गया। रोमांचक रही 71 हजार की कामड़े की कुश्ती :- विषाल कुष्ती दंगल का मुख्य आकर्षण 71 हजार रुपये की कामड़े की कुश्ती रही। फाईनल मुकाबला संजय जैलाफ व असीम जमालपुर के मध्य हुआ। लंबे समय तक चले कड़े मुकाबले में संजय जैलाफ ने शानदार दांव लगाते हुये जीत दर्ज की। इसके अलावा 21 हजार व 11 हजार रुपये की एक दर्जन से अधिक बड़ी कुश्तियां भी कराई गईं। हर मुकाबले पर दर्शकों ने तालियों और जयकारों से खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। मेले में आये हुये अतिथियों का मेला कमेटी की ओर से माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेन्द्र सिंह, विधायक हंसराज पटेल, पूर्व संसदीय सचिव रामस्वरूप कसाना, जिला पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र कुमार बिष्नोई, पूर्व जिला पार्षद धूड़सिंह शेखावत, भाजपा नेता यादराम जांगल व एड. उदयसिंह तंवर, एड. राजेन्द्र रहीसा, भाजपा नेता एड. हेमन्त सिंह शेखावत, धर्मसिंह भैंसलाना, पूर्व सरपंच गजराज सिंह, पूर्व प्रधान विक्रम सिंह तंवर, सरपंच प्रतिनिधि देवीसिंह, पूर्व सरपंच उदयवीर सिंह, सुरेश सिंह, समाजसेवी दिनेश कुमार भारद्वाज, इंद्राज रावत, भामाशाह कुलभूषण अग्रवाल, राजेश जोशी, मदनलाल अग्रवाल, प्रवीण कुमार, संदीप कुमार, बेगसिंह तंवर, श्याम सिंह, सुनील सिंह, महेन्द्र सिंह, विजयपाल सिंह, दिनेश अग्रवाल समेत हजारों की संख्या में श्रद्धालू मौजूद रहे। मेले का इतिहास :- करीब 300 वर्ष पहले गांव के नंगला मोहल्ला के चित्रा-भेभा जैसे व्यक्तियों द्वारा कुश्ती दंगल की शुरुआत करवाने में अहम भूमिका रही थी। गांव में 09 पाने हैं। जिसमें से एक पाना महाजन समाज व 08 पाने राजपूत समाज के है। इन सबके आपसी सहयोग के चलते इस मेले का आयोजन होता है। मेले में आसपास के 12 गांँवो के लोगों का भी सहयोग रहता है। मेले वाले दिन ही चंदा लिया जाता है। मेले में गांव के सभी जातियों के लोगो के अलावा गांव के सेना में कार्यरत रहे जवान भी शाही अंदाज में मेले की व्यवस्थायें संभालने में भरपूर सहयोग करते हैं। ग्राम बनेठी का यह डूडू मेला अनूठी परम्परा का संगम है। मेले की खास बात यह है कि इस मेले में ग्राम छारदड़ा के पहलवानों की कुश्ती पहले करवाई जाती है। जिसमें आयोजित किये जाने वाले कुश्ती दंगल में 50 ट्रॉली बालू मिट्टी से दंगल का अखाड़ा तैयार किया जाता है। दंगल में हजारों की संख्या में दर्शकों की भीड़ उमड़ती है। करीब 70 से 80 पहलवान इसमें हिस्सा लेते है। इस दौरान आने वाले श्रद्धालूओं के लिये स्वयंसेवकों द्वारा व्यवस्था की जाती है।
बिहार: बिहार में सत्ता का अपहरण नीतीश कुमार की राजनीति पर मुस्तक़ीम सिद्दीकी का लेख
उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद में निकली भव्य होली शोभायात्रा, प्रशासनिक अधिकारियों ने किया शुभारंभ
उत्तर प्रदेश: बरेली में पुलिस की रंगारंग होली, IPS अंशिका वर्मा के ‘लंदन ठुमका’ डांस ने लूटी महफिल
मध्य प्रदेश: कायस्थ महासभा ने शोकाकुल परिवारों के घर पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
मध्य प्रदेश: देवास में मिशन महाराजा बलि सेना की सभा, राहुल नवरंग ने उठाई होलिका दहन बंद करने की मांग
दिल्ली: युवा भाई संगठन ने निभाई सामाजिक जिम्मेदारी, गरीब कन्या का कराया विवाह