Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: बीडीओ की गाड़ियों में आग लगाने की घटना का खुलासा, रसोइया की बेटी के प्रेमी ने की वारदात

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Pawan Tiwari , Date: 05/03/2026 10:44:33 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Pawan Tiwari ,
  • Date:
  • 05/03/2026 10:44:33 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश:  बीते दिन कुशीनगर के रामपुर खुर्द गांव में किराये के मकान में रह रहे नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक के बीडीओ रामखेलावन राम के दो चार पहिया वाहनों को फूंकने की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है,

विस्तार

उत्तर प्रदेश:  बीते दिन कुशीनगर के रामपुर खुर्द गांव में किराये के मकान में रह रहे नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक के बीडीओ रामखेलावन राम के दो चार पहिया वाहनों को फूंकने की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है,  मिली जानकारी के मुताबिक, बीडीओ की रसोइया की बेटी के प्रेमी ने रची थी। पुलिस के मुताबिक गांव की रसोइया के बाहर चले जाने पर उसकी बेटी बीडीओ के यहां काम करने जाती थी। युवती का गांव के ही धर्मेंद्र यादव से प्रेम संबंध था।

 धर्मेंद्र लगातार युवती पर बीडीओ के घर काम छोड़ने का दबाव बना रहा था। लेकिन न तो युवती उसकी बात मान रही थी और न ही उसकी मां। इससे बौखलाए युवक ने खतरनाक रास्ता चुन लिया.... वारदात वाले दिन धर्मेंद्र यादव गोरखपुर से घर लौटा। परिजनों से शादी समारोह में जाने की बात कहकर शाम को निकला और सरेह में छिप गया। देर रात वह बोतल में पेट्रोल लेकर बीडीओ के आवास के बाहर पहुंचा और उनकी निजी कार के साथ सरकारी वाहन को आग के हवाले कर दिया,आधी रात लगी आग से इलाके में हड़कंप मच गया। 


Featured News