Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: होली पर्व को लेकर बखिरा पुलिस अलर्ट, गश्त व वाहन चेकिंग तेज

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Prvin Kumar , Date: 05/03/2026 10:49:01 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Prvin Kumar ,
  • Date:
  • 05/03/2026 10:49:01 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: होली पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से बखिरा थाना पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। प्रभारी निरीक्षक सतीश सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र में व्यापक स्तर पर पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: होली पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से बखिरा थाना पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। प्रभारी निरीक्षक सतीश सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र में व्यापक स्तर पर पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। त्योहार के मद्देनजर थाना क्षेत्र के प्रमुख बाजारों, चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों पर लगातार पैदल व वाहन गश्त की जा रही है। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखते हुए पुलिस बल को तैनात किया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके। बखिरा चौकी प्रभारी/वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजीव कुमार सिंह भी हमराही पुलिसकर्मियों के साथ क्षेत्र में सक्रिय रूप से भ्रमण कर रहे हैं। 

हमराही सिपाहियों में संजय सिंह, अनिल कुमार सिंह, आदित्य यादव, रामप्रवेश यादव, रामआशीष चौहान, अरविंद चौहान आदि सिपाहियों की महत्वपूर्ण भूमिका देखी जा रही है! असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है तथा शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है। दोपहिया व चारपहिया वाहनों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि होली का पर्व आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। जरूरत पड़ने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।


Featured News