-
☰
राजस्थान: गृह राज्यमंत्री बेढ़म व यूडीएचमंत्री खर्रा ने नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माताजी को दी श्रद्धांजलि
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: गृह, गोपालन, पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य विभाग जवाहर सिंह बेढ़म एवं नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कोटपूतली-बहरोड़ जिले के ग्राम काठूवास पहुंचकर राजस्थान विधानसभा नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जू
विस्तार
राजस्थान: गृह, गोपालन, पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य विभाग जवाहर सिंह बेढ़म एवं नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कोटपूतली-बहरोड़ जिले के ग्राम काठूवास पहुंचकर राजस्थान विधानसभा नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माताजी के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने स्व. श्रीमती चलती देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही ईष्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा जूली सहित शोक संतप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। इस दौरान एआईसीसी महासचिव देवेन्द्र यादव, पूर्व विधायक दानिष अबराल, झूंझूंनू सांसद बृजेन्द्र ओला, आदर्ष नगर विधायक रफीक खान, एनएसयुआई राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़, पूर्व मंत्री सुभाष गर्ग, दौसा सांसद मुरारी लाल मीणा, महुआ विधायक राजेन्द्र मीणा, पूर्व विधायक संदीप यादव व जी आर खटाना, पूर्व मंत्री रामलाल जाट, पूर्व मंत्री ममता भूपेष, बानसूर विधायक देवीसिंह शेखावत, बामनवास विधायक इन्द्रा मीणा, आमेर विधायक प्रषांत सहदेव शर्मा, पीसीसी सहप्रभारी प्रदीप नरवाल, पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, पूर्व मंत्री रघु शर्मा, हवामहल विधायक बालमुकुंद आचार्य, विधायक रीटा चौधरी, पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहुजा, दौसा विधायक डी सी बैरवा, भाजपा नेता मुकेष गोयल समेत अन्य ने भी नेता प्रतिपक्ष जूली की माताजी स्व. श्रीमती चलती देवी को श्रद्धांजलि दी।
बिहार: बिहार में सत्ता का अपहरण नीतीश कुमार की राजनीति पर मुस्तक़ीम सिद्दीकी का लेख
उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद में निकली भव्य होली शोभायात्रा, प्रशासनिक अधिकारियों ने किया शुभारंभ
उत्तर प्रदेश: बरेली में पुलिस की रंगारंग होली, IPS अंशिका वर्मा के ‘लंदन ठुमका’ डांस ने लूटी महफिल
मध्य प्रदेश: कायस्थ महासभा ने शोकाकुल परिवारों के घर पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
मध्य प्रदेश: देवास में मिशन महाराजा बलि सेना की सभा, राहुल नवरंग ने उठाई होलिका दहन बंद करने की मांग
दिल्ली: युवा भाई संगठन ने निभाई सामाजिक जिम्मेदारी, गरीब कन्या का कराया विवाह