Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: सोनांचल में रंगों की बारिश, अबीर-गुलाल से सराबोर हुआ जनपद

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Anand Kumar (UP) , Date: 05/03/2026 10:46:43 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Anand Kumar (UP) ,
  • Date:
  • 05/03/2026 10:46:43 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सोनभद्र जिला मुख्यालय सहित आसपास के इलाकों में बुधवार को रंगों का त्यौहार होली बड़े ही धूमधाम से मनाया गया. फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाए जाने वाले इस त्यौहार पर शहर, नुक्कड़ और गली में बु

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सोनभद्र जिला मुख्यालय सहित आसपास के इलाकों में बुधवार को रंगों का त्यौहार होली बड़े ही धूमधाम से मनाया गया. फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाए जाने वाले इस त्यौहार पर शहर, नुक्कड़ और गली में बुरा न मानो होली है की गूंज देर रात तक सुनाई देती रही. बुधवार की सुबह सभी लोग टोलियां बनाकर सड़कों पर रंग लेकर एक दूसरे को रंगते नजर आए. इसके साथ ही ढोल की धुनों और तेज संगीत पर नाचते लोग अपने तरीके से होली का जश्न मनाते नजर आए. वहीं,इस बार तिथि को लेकर असमंजस की वजह से कई जगह सोमवार तो कई जगह मंगलवार को बुराई की प्रतीक होलिका का दहन किया गया. जिला मुख्यालय रावर्टसगंज के साथ ही चोपन, ओबरा, घोरावल, रामगढ़, रेणुकूट,अनपरा,शक्तिनगर,बीजपुर, म्योरपुर,दुद्धी, विंढमगंज, कोन समेत अन्य शहरों एवं ग्रामीण अंचलों में छोटे बच्चे और महिलाओं ने भी घरों की छतों से हुड़दंगों की होटी पर रंग बरसाए। 

 कई स्थानों पर कपड़ा- फाड़ होली भी खेली गई. दोपहर बाद रंगों का सिलसिला थम गया. लोग अपने घरों को पहुंचे और जहां स्नान आदि करने के बाद अपने शुभचिंतकों के घर पहुंचने के लिए तैयार होकर निकल पड़े. अबीर गुलाल लगाकर अपने मित्रों एवं शुभचिंतकों को गले लगाकर होली की बधाई दी. वहीं, अपने से बड़े बुजुर्गों के माथे पर अबीर-गुलाल लगाया और उनका पैर छूकर आशीर्वाद लिया. इस दौरान गुझिया, नमकीन और मिठाई का लुत्फ़ भी उठाया. यह क्रम देर शाम तक चलता रहा. उत्साह उमंग के इस त्यौहार के मौके पर पूरा जनपद डूबा रहा. सुरक्षा के मद्देनजर चट्टी, चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस के जवान व पीएससी बल मुस्तैद रहे। 


Featured News