-
☰
बिहार: महुडर गांव में हाथियों का उत्पात, गेहूं-सरोसों की फसल रौंदी
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
बिहार: कौआकोल थाना क्षेत्र में पिछले कई दिनों से जंगली हाथियों का उत्पात लगातार जारी है। हाथियों के झुंड ने रविवार की रात्रि महुडर गांव में कई किसानों के खेत में उत्पात मचाया। इस दौरान हाथियों के झुंड ने मोहन रविदास,प्रमोद र
विस्तार
बिहार: कौआकोल थाना क्षेत्र में पिछले कई दिनों से जंगली हाथियों का उत्पात लगातार जारी है। हाथियों के झुंड ने रविवार की रात्रि महुडर गांव में कई किसानों के खेत में उत्पात मचाया। इस दौरान हाथियों के झुंड ने मोहन रविदास,प्रमोद रविदास समेत कई किसानों के खेत में लगे गेहूँ एवं सरसो की फसल को रौंद दिया। वहीं हाथियों ने चने की फसल एवं सब्जियों की खेती को भी नुकसान पहुंचाया। ग्रामीणों के मुताबिक हाथियों का झुंड सोखोदेवरा जंगल से पचम्बा,मधुरापुर,लालपुर जंगल होते हुए महुडर में अपना डेरा जमा लिया है। जिससे इन इलाकों में अभी भी दहशत का माहौल कायम है। बता दें कि वन विभाग की टीम ने सोखोदेवरा जंगल से हाथियों की झुंड को मशाल,पटाखा एवं लाइट के माध्यम से खदेड़ने का प्रयास भी किया। लेकिन पूरी तरह सफल नहीं हो सके। अभी भी हाथियों का झुंड कौआकोल के जंगली इलाकों में विचरण कर रहा है। जिससे ग्रामीणों में डर बना है कि रात को हाथी कभी भी इन गांवों में धावा बोल सकता है। हाथियों के भय से ग्रामीण रतजग्गा करने को मजबूर हैं। वहीं रेंजर सौरभ सांडिल्य ने ग्रामीणों से अनुरोध किया कि हाथियों से सावधानी बरतते हुए दूरी बनाए रखें और सतर्क रहें।
उत्तर प्रदेश: कानपुर के कल्याणपुर में कार-बाइक टक्कर के बाद बवाल, दो गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: कानपुर के कल्याणपुर में कार-बाइक टक्कर के बाद बवाल, दो गिरफ्तार
महाराष्ट्र: दुबई में तनाव के बीच चंद्रपुर के दो छात्र फंसे, केंद्र सरकार से मदद की अपील
महाराष्ट्र: दुबई में फंसा गढ़चिरौली का बुरेवार परिवार, प्रशासन से लगा मदद की गुहार
महाराष्ट्र: चंद्रपुर में रेत खनन विवाद पर हिंसक झड़प, एक की मौत
उत्तर प्रदेश: राष्ट्रीय समाज पार्टी की पहल पर सड़क निर्माण शुरू