-
☰
उत्तर प्रदेश: Gonda: स्कूल से लाखों की चोरी, ताले तोड़कर उपकरण व जरूरी कागजात ले गए
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: थाना कटरा बाजार क्षेत्र के गांव व मौजा गोड़वा स्थित पारसनाथ तिवारी एजुकेशनल एकेडमी में 1-2 मार्च 2026 की रात अज्ञात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने स्कूल के मुख्य गेट का ताला तोड़क कार्यालय में प्रवेश किया
विस्तार
उत्तर प्रदेश: थाना कटरा बाजार क्षेत्र के गांव व मौजा गोड़वा स्थित पारसनाथ तिवारी एजुकेशनल एकेडमी में 1-2 मार्च 2026 की रात अज्ञात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने स्कूल के मुख्य गेट का ताला तोड़क कार्यालय में प्रवेश किया और वहां रखे कीमती उपकरण व जरूरी दस्तावेज चोरी कर ले गए। स्कूल के प्रबंधक त्रिभुवन दत्त तिवारी पुत्र पारसनाथ तिवारी निवासी गोड़वा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे जब वह स्कूल पहुंचे तो मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो कार्यालय का ताला भी टूटा था और स्टेबलाइजर, हार्डडिस्क, डीवीआर, यूपीएस तथा सीसीटीवी कैमरे के उपकरण गायब थे। इतना ही नहीं, चोरों ने लाकर का ताला तोड़कर उसमें रखे महत्वपूर्ण कागजात भी उठा ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्कूल प्रबंधन ने आशंका जताई है कि चोरी सुनियोजित तरीके से की गई है, क्योंकि सीसीटीवी से जुड़े उपकरण भी साथ ले जाए गए हैं। उन्होंने थाना कटरा बाजार में तहरीर देकर मामले की जांच कर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिली है और मामले की जांच की जा रही है।
उत्तर प्रदेश: कानपुर के कल्याणपुर में कार-बाइक टक्कर के बाद बवाल, दो गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: कानपुर के कल्याणपुर में कार-बाइक टक्कर के बाद बवाल, दो गिरफ्तार
महाराष्ट्र: दुबई में तनाव के बीच चंद्रपुर के दो छात्र फंसे, केंद्र सरकार से मदद की अपील
महाराष्ट्र: दुबई में फंसा गढ़चिरौली का बुरेवार परिवार, प्रशासन से लगा मदद की गुहार
महाराष्ट्र: चंद्रपुर में रेत खनन विवाद पर हिंसक झड़प, एक की मौत
उत्तर प्रदेश: राष्ट्रीय समाज पार्टी की पहल पर सड़क निर्माण शुरू