Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: Nagaur में शांति समिति की बैठक: आपसी सद्भाव से मनाएं त्योहार

- Photo by : SOCIAL MEDIA

राजस्थान  Published by: Manoj Kumar Chordiya , Date: 03/03/2026 11:11:25 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Manoj Kumar Chordiya ,
  • Date:
  • 03/03/2026 11:11:25 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: त्यौहारों को सौहार्द्र के साथ मनाए जाने के लिए जिला कलक्टर चंपालाल जीनगर ने कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को बैठक ली। उन्होंने कहा कि मार्च महीना सभी धर्मों के त्यौहारों का महीना है। जिलेवासी आने वाले त्यौहार होली, धुलण्डी, रमजान, शीतलाष्टमी,

विस्तार

राजस्थान: त्यौहारों को सौहार्द्र के साथ मनाए जाने के लिए जिला कलक्टर चंपालाल जीनगर ने कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को बैठक ली। उन्होंने कहा कि मार्च महीना सभी धर्मों के त्यौहारों का महीना है। जिलेवासी आने वाले त्यौहार होली, धुलण्डी, रमजान, शीतलाष्टमी, नवरात्रि पर्व, चेटीचंड, ईदुलफितर, रामनवमी और महावीर जयन्ती का त्यौहार आपसी सद्भाव एवं खुशी के साथ मनाएं। बैठक में 
उन्होंने कहा कि त्यौहारों पर लोग आपस में मिलकर एक-दूसरे की खुशियों में शामिल हो। ऐसा कोई कार्य नहीं करें, जिससे दूसरे की भावनाओं को ठेस पहुंचे। सभी नागरिकों का यह दायित्व है कि त्यौहार उत्साह एवं उमंग के साथ मनाएं, ताकि सामाजिक सौहार्द बना रहे। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रशासन आपके सहयोग के लिए हमेशा तत्पर रहता है कहीं भी अप्रिया घटना होने की दशा में प्रशासन को सूचित करें। बैठक के दौरान उन्होंने जलदाय विभाग के अधिकारियों को तैयारी कर अतिरिक्त जल सप्लाई करने तथा पेयजल की पूर्ण आपूर्ति करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने डिस्कॉम के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि त्यौहारों के मध्यनजर मार्च माह को लेकर कम्युनिटी कनेक्शन नहीं काटे। उन्होंने मुंडवा नगर पालिका का विद्युत कनेक्शन वापस जोड़ने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि शहर की रोड़ लाइटें व सार्वजनिक स्थानों पर जलने वाली लाइटों का भी त्यौहारी सीजन में महत्वपूर्ण योगदान है इसलिए शहर में उजाला बना रहे, ऐसी व्यवस्था करें।
उन्होंने नगर परिषद आयुक्त को शहर में सफाई व्यवस्था सुधार करने तथा बेसहारा पशुओ पर नियंत्रण करने के निर्देश दिए।
जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने सोशल मीडिया के उपयोग पर कहा कि कोई भी व्यक्ति धार्मिक, जातिवादी, आपसी वैमनस्य बढ़ाने वाली पोस्ट शेयर नहीं करें। साथ ही अप्रिय घटना होने पर कानून अपने हाथ में नहीं ले तथा तत्काल पुलिस एवं प्रशासन को सूचित करे। असामाजिक तत्वों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि त्यौहारों के अवसर पर सुरक्षा में कोई कमी नहीं आएगी। सोशल मीडिया पर निगरानी के लिए साइबर टीम सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। वहीं कहीं पर भी अवांछित घटना होने पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी राजकॉप सिटिजन एप डाउनलोड करें। किसी भी आपातकालीन स्थिति में एप से सूचना दी जा सकती है, जिसकी सूचना व लोकेशन सीधे अभय कमांड सेंटर तक पहुंचेगी तथा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच सकेगी। उन्होंने कहा कि नीलकंठ अभियान संपूर्ण पुलिस टीम के सहयोग से चलाया जा रहा है। अभी नशे के विरुद्ध कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने गणमान्य नागरिकों से कहा कि नशे के दुष्प्रभाव से युवा पीढ़ी को सावचेत करें। सभी जनप्रतिनिधि वार्ड, गांव व बाजार में सीसीटीवी कैमरे लगवाने में सहयोग करें। किसी भी प्रकार की अनहोनी होने पर शांतिपूर्ण तरीके से उसका समाधान करने के प्रयास करें। संकट की घड़ी में सभी का सहयोग जरूरी है।
इससे पूर्व बैठक में भाजपा कार्यकर्ता नृत्य गोपाल मित्तल ने अपने सुझाव देते हुए कहा कि शहर में बढ़ती चोरियों व अप्रिय घटनाओं की रोकथाम के लिए पुलिस सख्ती दिखाएं तथा शहर के मुख्य मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर आने वाले कंटेंट की जानकारी भी पुलिस के पास रहे। वहीं जावेद गौरी ने कहा कि यह बैठक हर महीने हो तो सभी का सामंजस्य बना रहे। इस दौरान उन्होंने शहर के मुख्य बाजार में पुलिस द्वारा ट्रैफिक व्यवस्था सुधार करने संबंधी सुझाव दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि शहर के मुख्य बाजार में गरीब तबके के लोगों का आना-जाना रहता है इसलिए वहां पर चालान काटने की बजाय ट्रैफिक व्यवस्था सुधार की जाए तथा शहर के चौक चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगे तो चोरी की वारदातें रोकी जा सकती है। इस दौरान पार्षद मकबूल चौहान ने कहा कि शहर के मुख्य मार्गों व चौक चौराहों पर भी सीसीटीवी कैमरे लगाए जाए, गिनाणी तालाब की व्यवस्था में सुधार हो। जायल के पूर्व प्रधान रिद्धकरण लोमरोड़ ने कहा कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया बहुत हावी हो रहा है। इस पर नियंत्रण के प्रयास किए जाए। उन्होंने कहा कि बैठक की सार्थकता तभी सिद्ध होगी, जब सभी मिलकर युवाओं को अच्छे कार्यों के लिए प्रेरित करें। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि जिले में बेटियों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने आवश्यक है। युवा वर्ग को सोशल मीडिया से बचाने के अधिक से अधिक प्रयास किए जाए। रविन्द्र खोखर ने गोटन के जेके रोड की तरफ पेयजल, जेजेएम के तहत कार्य के बाद सड़कों को वापस ठीक नहीं करने, कस्बे में मुख्य जगहों पर सीसीटीवी कैमरा लगवाने और बिजली से संबंधित कई समस्याओं से अवगत करवाया। लूणनाथ सपेरा ने मेड़ता रोड जंक्शन तथा आसपास के थाना क्षेत्र में कैमरे लगाने की मांग की।
एएसपी आशाराम चौधरी ने कहा कि त्यौहारों के अवसर पर पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। उन्होंने कहा कि अपराधी को पकड़ने के लिए कैमरे की अहम भूमिका है इसके लिए सभी जनसेवकों के प्रयास की जरूरत है। इस दौरान उन्होंने जनप्रतिनिधियों से सीसीटीवी कैमरे लगाने में सहयोग करने की अपील भी की। 
इस अवसर पर बैठक में उपस्थित सीएलजी सदस्यों ने जुलूस के दौरान झूलते हुए बिजली तारों, सड़क के गड्डों को सही कराने, नगर परिषद क्षेत्र में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के सुझाव दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि बाइक के साइलेंसर में तेज आवाज के वायर शॉट को प्रतिबंधित करें। 
जिला कलक्टर ने शांति समिति के सदस्यों द्वारा दिए गए सुझावों पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी लोग त्यौहारों के अवसर पर शालीनता बनाएं रखें।