-
☰
बिहार: Warisaliganj में “चल गांव की ओर” मुहिम की शुरुआत
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
बिहार: वारिसलीगंज थानाध्यक्ष ने जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने को लेकर "चलो गांव की ओर" एक नया मुहीम चलाया है।सोमवार को चकवाय ग्राम पंचायत भवन के सभागार परिसर में ग्रामीणों के बीच बैठक आयोजित की गई।
विस्तार
बिहार: वारिसलीगंज थानाध्यक्ष ने जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने को लेकर "चलो गांव की ओर" एक नया मुहीम चलाया है।सोमवार को चकवाय ग्राम पंचायत भवन के सभागार परिसर में ग्रामीणों के बीच बैठक आयोजित की गई। जिसमें पत्रकारों से खास बातचीत में थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी ने बताया कि ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर उन्होंने खुद "चलो गांव की ओर" एक अभियान चलाया है।यह मुहीम प्रत्येक सप्ताह प्रखंड के हरेक पंचायत और नगर परिषद के क्षेत्र में चलाया जाएगा।जिसकी शुरुआत चकवाय ग्राम पंचायत से की गई है।बैठक के दौरान थाना प्रभारी ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने पर जोर दिया।उन्होंने आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनने और समय पर उनका समाधान सुनिश्चित करने की बात कही। साथ ही,पुलिसकर्मियों को आम लोगों के प्रति मित्रवत व्यवहार रखने को कहा गया,ताकि लोग बिना किसी भय के अपनी शिकायतें पुलिस तक पहुंचा सकें। बैठक में ग्रामीणों के सत्तरह आवेदन को थाना प्रभारी ने ध्यान से सुना,जिसमें आठ आवेदन को ऑन द स्पॉट सुलझा दिया।थाना प्रभारी ने अपने पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।थाना प्रभारी ने अपराध नियंत्रण,गश्ती व्यवस्था को सुदृढ़ करने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के भी निर्देश दिए।इस अवसर पर थाना प्रभारी पंकज कुमार सैनी ने कहा कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास और सहयोग से ही अपराध पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।उन्होंने वारिसलीगंज थाना क्षेत्र में शांति,सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने को अपनी प्राथमिकता बताया।थाना प्रभारी ने पंचायत वासियों सहित क्षेत्र वासियों से अपील की है कि आप सभी होली का पर्व आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाएं।किसी की इच्छा के विरुद्ध रंग न डालें,त्यौहार की गरिमा बनाए।नियमों का पालन करें और सुरक्षित रहें।वारिसलीगंज पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है।इस अवसर पर थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं बल सहित पंचायत के मुखिया मृत्युंजय कुमार "मिथुन" सहित तमाम जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद थे।
उत्तर प्रदेश: कानपुर के कल्याणपुर में कार-बाइक टक्कर के बाद बवाल, दो गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: कानपुर के कल्याणपुर में कार-बाइक टक्कर के बाद बवाल, दो गिरफ्तार
महाराष्ट्र: दुबई में तनाव के बीच चंद्रपुर के दो छात्र फंसे, केंद्र सरकार से मदद की अपील
महाराष्ट्र: दुबई में फंसा गढ़चिरौली का बुरेवार परिवार, प्रशासन से लगा मदद की गुहार
महाराष्ट्र: चंद्रपुर में रेत खनन विवाद पर हिंसक झड़प, एक की मौत
उत्तर प्रदेश: राष्ट्रीय समाज पार्टी की पहल पर सड़क निर्माण शुरू