Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: पोस्टर फाड़ने के विवाद में खूनी संघर्ष, दोनों पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Pawan Tiwari , उत्तर प्रदेश  Edited By: Namita Chauhan, Date: 21/05/2026 10:44:04 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Pawan Tiwari ,
  • Edited By.: Namita Chauhan,
  • Date:
  • 21/05/2026 10:44:04 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: कुशीनगर जनपद के रामकोला थाना क्षेत्र के सोहरौना गांव में बीडीसी चुनाव की तैयारियों के बीच एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: कुशीनगर जनपद के रामकोला थाना क्षेत्र के सोहरौना गांव में बीडीसी चुनाव की तैयारियों के बीच एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। चुनावी पोस्टर फाड़ने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया, जिससे पूरे गांव में दहशत का माहौल पैदा हो गया। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव में बीडीसी चुनाव को लेकर प्रचार-प्रसार का दौर चल रहा था। इसी बीच कुछ लोगों द्वारा लगाए गए चुनावी पोस्टर फाड़ दिए गए। जब अशोक तिवारी ने इसका विरोध किया तो आरोप है कि उन पर जानलेवा हमला कर दिया गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई।

बताया जा रहा है कि अशोक तिवारी को बचाने पहुंचे प्रियांशू पर भी आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही रामकोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी आफताब और इसामुद्दीन उर्फ कुंदन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से घटना में प्रयुक्त चाकू और दाब भी बरामद किया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं इस घटना ने पंचायत चुनाव से पहले गांवों में बढ़ती हिंसा और तनाव को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।