Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: बेटी के इलाज के लिए रुपये लेकर निकले युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

- Photo by : social media

उत्तर प्रदे  Published by: Pawan Tiwari , उत्तर प्रदे  Edited By: Namita Chauhan, Date: 21/05/2026 10:41:16 am Share:
  • उत्तर प्रदे
  • Published by.: Pawan Tiwari ,
  • Edited By.: Namita Chauhan,
  • Date:
  • 21/05/2026 10:41:16 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: कप्तानगंज बेटी के इलाज के लिए घर से रुपये लेकर जा रहे सुभाष चौक निवासी 30 वर्षीय धनंजय चौधरी की मंगलवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: कप्तानगंज बेटी के इलाज के लिए घर से रुपये लेकर जा रहे सुभाष चौक निवासी 30 वर्षीय धनंजय चौधरी की मंगलवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसकी जानकारी होते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। धनंजय चौधरी की तीन वर्षीय बेटी रिया का इलाज गोरखपुर मेडिकल काॅलेज में चल रहा है। इलाज में रुपये कम होने पर वे घर आए थे। किसी तरह रुपये का इंतजाम कर मंगलवार की रात करीब 10 बजे वे घर से मेडिकल काॅलेज के लिए निकले।

रात करीब 11 बजे वे गोरखपुर मेडिकल काॅलेज मार्ग स्थित गुलरिया के पास पहुंचे थे कि किसी वाहन के चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। समय पर इलाज नहीं मिलने से उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर आई गोरखपुर पुलिस शव को कब्जे में ले लिया।