-
☰
No image found.
राजस्थान: फिरौती के लिए अपहरण कर हत्या करने वाले दो वांछित आरोपी हुए गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: सवाई माधोपुर जिले के कुंडेरा थाना क्षेत्र में फिरौती के लिए अपहरण कर युवक की हत्या करने के मामले में फरार चल रहे दो वांछित अपराधियों को अजमेर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विस्तार
राजस्थान: सवाई माधोपुर जिले के कुंडेरा थाना क्षेत्र में फिरौती के लिए अपहरण कर युवक की हत्या करने के मामले में फरार चल रहे दो वांछित अपराधियों को अजमेर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी वारदात के बाद अजमेर में छिपकर फरारी काट रहे थे। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को दबोचा। इस कार्रवाई में कृष्णगंज थाना के हैड कांस्टेबल धर्मराज की विशेष भूमिका रही। जिला पुलिस अधीक्षक अजमेर ने बताया कि सवाई माधोपुर के कुंडेरा थाना क्षेत्र में 9 मई 2026 को मनसुख मीणा के अपहरण और हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई थी। मामले में प्रार्थी सुखराम मीणा निवासी उलियाणा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 8 मई की शाम कुछ बदमाश बिना नंबर की काली थार गाड़ी में आए और उसके बेटे मनसुख को जबरन उठाकर ले गए। देर रात फोन कर बदमाशों ने फिरौती की मांग की और मनसुख से भी बात करवाई, जिसमें उसने खुद की जान बचाने की गुहार लगाई थी। अगले दिन बदमाशों द्वारा उसकी हत्या कर दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए सवाई माधोपुर पुलिस ने अपहरण और हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। इसी दौरान अजमेर पुलिस को सूचना मिली कि मामले के संदिग्ध आरोपी वैशाली नगर क्षेत्र में किराए का कमरा तलाश रहे हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु जांगिड़ और पुलिस उपाधीक्षक शिवम जोशी के निर्देशन में कृष्णगंज थाना प्रभारी उगमाराम के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम के सदस्य हैड कांस्टेबल धर्मराज को मुखबिर से सटीक सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस ने दबिश देकर आरोपी महेंद्र कुमार मीणा उर्फ लक्की और सियाराम मीणा को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने वारदात में शामिल होना स्वीकार कर लिया। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर संबंधित थाना पुलिस को अग्रिम कार्रवाई के लिए सौंप दिया गया।गिरफ्तार आरोपी महेंद्र मीणा उर्फ लक्की निवासी पुनेता थाना बॉली और सियाराम मीणा निवासी गम्भीरा थाना मलारना डूंगर, जिला सवाई माधोपुर के रहने वाले हैं। पुलिस मामले से जुड़े अन्य आरोपियों और पूरे गिरोह की भूमिका की भी जांच कर रही है।
उत्तर प्रदेश: मुलायम सिंह यादव पुस्तकालय व शोध केंद्र का भव्य भूमि पूजन हुआ सम्पन्न
उत्तर प्रदेश: एंटी करप्शन की बड़ी कार्रवाई, SDO और ऑपरेटर 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: “रोटरी क्लब ऑफ मेडिको” का भव्य शुभारंभ, चिकित्सकों ने ली समाजसेवा की शपथ
उत्तर प्रदेश: भीषण गर्मी का कहर, 40°C पारा, लू और उमस से जनजीवन प्रभावित
राजस्थान: फिरौती के लिए अपहरण कर हत्या करने वाले दो वांछित आरोपी हुए गिरफ्तार
