Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: बसपा कार्यकर्ताओं को बूथ मजबूत करने का संदेश, संगठनात्मक मुद्दों पर हुई समीक्षा

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Fulchand Malviya , उत्तर प्रदेश  Edited By: Yashoda, Date: 18/07/2026 11:26:18 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Fulchand Malviya ,
  • Edited By.: Yashoda,
  • Date:
  • 18/07/2026 11:26:18 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के गोरखपुर मंडल के पदाधिकारियों और सक्रिय कार्यकर्ताओं की एक अति आवश्यक बैठक आज गोरखपुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के गोरखपुर मंडल के पदाधिकारियों और सक्रिय कार्यकर्ताओं की एक अति आवश्यक बैठक आज गोरखपुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ स्तर और विधानसभा स्तर पर कमेटियों के गठन की गहन समीक्षा की गई साथ ही, आगामी सांगठनिक गतिविधियों के लिए आर्थिक सहयोग और अन्य विभिन्न सांगठनिक बिंदुओं पर विस्तार से सघन समीक्षा की गई। यह मंडल स्तरीय कार्यकर्ता बैठक बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व सांसद एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री परम आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी द्वारा विगत दिनों दिए गए कड़े दिशा-निर्देशों के क्रम में आयोजित की गई थी बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने आदरणीय बहन जी के संदेश को प्रत्येक कार्यकर्ता तक पहुँचाने का संकल्प दोहराया। 

जनकल्याणकारी कार्यों की चर्चा और 'अपना बूथ, मजबूत' का नारा बैठक के दौरान आदरणीय बहन जी के ऐतिहासिक शासनकाल में उत्तर प्रदेश में कराए गए 27 बड़े जनकल्याणकारी कार्यों और विकास योजनाओं के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला गया कार्यकर्ताओं को बताया गया कि किस प्रकार बसपा सरकार ने सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय की नीति पर काम किया था। बैठक में उपस्थित समस्त कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने अपना-अपना बूथ करो मजबूत के मूल मंत्र के साथ ज़मीनी स्तर पर जुटने का आह्वान किया। सभी ने एक सुर में संकल्प लिया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी को प्रचंड बहुमत से जिताकर आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी को पाँचवीं बार उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना है। 

Related News

हरियाणा: एनसीसी शिविर में सड़क सुरक्षा का पाठ, महेंद्रगढ़ पुलिस ने विद्यार्थियों को किया जागरूक

उत्तर प्रदेश: हाईवे पर हुआ सड़क हादसा, घायल महिला की मदद को तुरंत आगे आए गौ रक्षक अनिल गुप्ता

उत्तर प्रदेश: दिवंगत आरक्षी के परिजनों को मिली ₹1 करोड़ की आर्थिक सहायता, एसपी ने सौंपा दावा राशि का चेक

उत्तर प्रदेश: निःशुल्क पशु टीकाकरण अभियान हुआ शुरू, 1.97 लाख पशुओं को एफएमडी से बचाने का लक्ष्य

मध्य प्रदेश: बारिश में दलदल बनी सब्जी मंडी, खरीदार हुए परेशान, गंदगी फैलाने वालों पर सख्ती की तैयारी

उत्तर प्रदेश: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, 37 योजनाओं और कानून-व्यवस्था की करेंगे समीक्षा


Featured News