Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: घोसी, दुद्धी और फरीदपुर में उपचुनाव रद्द, अब सीधे विधानसभा चुनाव में होगा मतदान

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Anand Kumar (UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Yashoda, Date: 18/07/2026 11:10:55 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Anand Kumar (UP) ,
  • Edited By.: Yashoda,
  • Date:
  • 18/07/2026 11:10:55 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने स्पष्ट किया है कि उत्तर प्रदेश की घोसी, दुद्धी और फरीदपुर विधानसभा सीटों पर अब उपचुनाव नहीं कराए जाएंगे।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने स्पष्ट किया है कि उत्तर प्रदेश की घोसी, दुद्धी और फरीदपुर विधानसभा सीटों पर अब उपचुनाव नहीं कराए जाएंगे। विधानसभा चुनाव में अब 1 वर्ष से भी कम समय शेष है। इसलिए इन रिक्त सीटों पर उपचुनाव कराने की आवश्यकता नहीं है। लखनऊ स्थित भारत अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र एवं निर्वाचन प्रबंधन संस्थान में आयोजित राष्ट्रीय मीडिया सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि निर्वाचन आयोग पिछले कुछ महीनों से विभिन्न चुनावी प्रक्रियाओं में व्यस्त था। पहले उत्तर प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 10 अप्रैल तक चलाया गया।  इसके बाद पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों के चुनाव और अन्य निर्वाचन संबंधी कार्यों के कारण आयोग लगातार व्यस्त रहा। उन्होंने संकेत दिया कि इन सीटों पर अब सीधे आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान ही मतदान कराया जाएगा। मुख्य चुनाव आयुक्त ने इस बयान से घोसी दुद्धी और फरीदपुर विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव की संभावनाओं पर विराम लग गया है। अब इन क्षेत्रों के मतदाताओं को अपने नए विधायक के चुनाव के लिए अगले आम विधानसभा चुनाव का इंतजार करना होगा। 

Related News

हरियाणा: एनसीसी शिविर में सड़क सुरक्षा का पाठ, महेंद्रगढ़ पुलिस ने विद्यार्थियों को किया जागरूक

उत्तर प्रदेश: हाईवे पर हुआ सड़क हादसा, घायल महिला की मदद को तुरंत आगे आए गौ रक्षक अनिल गुप्ता

उत्तर प्रदेश: दिवंगत आरक्षी के परिजनों को मिली ₹1 करोड़ की आर्थिक सहायता, एसपी ने सौंपा दावा राशि का चेक

उत्तर प्रदेश: निःशुल्क पशु टीकाकरण अभियान हुआ शुरू, 1.97 लाख पशुओं को एफएमडी से बचाने का लक्ष्य

मध्य प्रदेश: बारिश में दलदल बनी सब्जी मंडी, खरीदार हुए परेशान, गंदगी फैलाने वालों पर सख्ती की तैयारी

उत्तर प्रदेश: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, 37 योजनाओं और कानून-व्यवस्था की करेंगे समीक्षा


Featured News