-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: दलित महिला से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, ग्राम प्रधान के बेटे समेत कई पर केस दर्ज
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बरेली जिले से एक दिल दहला देने वाली और मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है यहाँ एक दलित महिला के साथ गाँव के ही दबंगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) करने का अत्यंत निंदनीय मामला प्रकाश में आया है
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बरेली जिले से एक दिल दहला देने वाली और मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है यहाँ एक दलित महिला के साथ गाँव के ही दबंगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) करने का अत्यंत निंदनीय मामला प्रकाश में आया है आरोप है कि वारदात को अंजाम देने वालों में वर्तमान ग्राम प्रधान का बेटा और उसके साथी शामिल हैं मूक-बधिर पति की अनुपस्थिति का उठाया फायदा पीड़िता का परिवार बेहद गरीब है उसका पति मूक-बधिर (बोलने और सुनने में असमर्थ) है, जो अपनी आजीविका चलाने के लिए मजदूरी करने घर से बाहर गया हुआ था महिला को घर में अकेला पाकर आरोपियों ने इस कायरतापूर्ण वारदात को अंजाम दिया आरोप है कि ग्राम प्रधान के पुत्र गुडडू और उसके साथियों ने घर में घुसकर महिला के साथ न केवल दरिंदगी की, बल्कि उसे अत्यंत अपमानजनक जातिगत गालियां भी दीं। पीड़ित महिला ने किसी तरह अपनी जान बचाई और आपबीती सुनाई, जिसके बाद मामला सामने आया,हैवानों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग इस जघन्य अपराध को लेकर पूरे क्षेत्र और समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है एक गरीब और असहाय महिला के साथ जातिगत गालियां देकर दरिंदगी करने वाले इन हैवानों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए, ताकि ऐसे अपराधियों के हौसले पस्त हों पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित धाराओं और एससी/एसटी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया।
हरियाणा: एनसीसी शिविर में सड़क सुरक्षा का पाठ, महेंद्रगढ़ पुलिस ने विद्यार्थियों को किया जागरूक
उत्तर प्रदेश: हाईवे पर हुआ सड़क हादसा, घायल महिला की मदद को तुरंत आगे आए गौ रक्षक अनिल गुप्ता
उत्तर प्रदेश: निःशुल्क पशु टीकाकरण अभियान हुआ शुरू, 1.97 लाख पशुओं को एफएमडी से बचाने का लक्ष्य
मध्य प्रदेश: बारिश में दलदल बनी सब्जी मंडी, खरीदार हुए परेशान, गंदगी फैलाने वालों पर सख्ती की तैयारी
उत्तर प्रदेश: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, 37 योजनाओं और कानून-व्यवस्था की करेंगे समीक्षा
